Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»‌*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की सूचना से खलबली, तलाशी अभियान जारी, गृह मंत्रालय ने कहा-घबराएं नहीं, यह फर्जी कॉल हो सकता है
    Uncategorized

    ‌*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की सूचना से खलबली, तलाशी अभियान जारी, गृह मंत्रालय ने कहा-घबराएं नहीं, यह फर्जी कॉल हो सकता है

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ‌100 से ज्यादा स्कूलों में बम की सूचना से खलबली, तलाशी अभियान जारी, गृह मंत्रालय ने कहा-घबराएं नहीं, यह फर्जी कॉल हो सकता है

    नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा स्कूलों में बम रखने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला हैं, जिनमें स्कूल को बम धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन स्कूलों में एमिटी, मदर मैरी स्कूल, डीपीएस, समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं। खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता, दिल्ली पुलिस व दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब तक दिल्ली फायर सर्विस को स्कूलों में बम की धमकी के संबंध में 60 से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं।

     

    धमकी भरा ईमले

    जानकारी के अनुसार करीब से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी मिली है। दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल व संस्कृति स्कूल को भी ईमेल के जरिये धमकी भरा मैसेज प्राप्त हुआ है। सरिता विहार के जीडी गोयनका, छावला के सेंट थॉमस, बाबा हरिदास नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और द्वारका के सचदेवा ग्लोबल स्कूल को भी धमकी मिली है।

     

    प्रशासन एलर्ट मोड में

    इन स्कूलों में धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। एहतियातन के तौर पर स्कूलों से बच्चों को बाहर निकाला गया। वहीं जिन स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले हैं वहां के बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। मौके पर बम स्क्वॉड, पुलिस और डॉग स्क्वॉड सहित फायर ब्रिगेड की कई टीम पहुंची हुई है। धमकी के खबर मिलने के बाद स्कूल अभिभावकों को संदेश भेज रहे हैं। प्रिंसिपल का कार्यालय की तरफ से भेजे जा रहे संदेश में बताया जा रहा है कि स्कूल को एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। निजी यात्री कृपया अपने बच्चे को यथाशीघ्र संबंधित गेट से स्कूल परिसर से लेने की व्यवस्था करें।

     

    घबराएं नहींः गृह मंत्रालय

    दिल्ली के स्कूलों में बम होने के ईमेल में धमकी मिलने के बाद प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है वहीं केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा मालूम हो रहा है कि यह एक फर्जी कॉल है। समय रहते दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मनोज सोनी को 4 मई तक कोर्ट ने ईडी की रिमांड पर भेजा
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ का सुपर फ़ूड, पोषक तत्वों से भरपूर हैं बोरे बासी, सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद, जानिएं विधि
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?