सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवम एसडीएम पत्थलगांव ने ली संकुल समन्वयक की बैठक
मतदान केंद्र में तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जशपुरनगर 02 मई 2024/सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवम एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र की तैयारी हेतु पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के सभी संकुल समन्वयक की बैठक ली और मतदान केंद्रों की साफ सफाई, कैमरा इंस्टालेशन,मतदान दलों के रुकने ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था,स्वीपर और रसोइया के पर्याप्त सहयोग हेतु सभी स्कूल के स्टाफ से व्यक्तिगत बात कर कार्यवाही कराने निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जनपद सीईओ पत्थलगांव श्री पवन पटेल और विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।



