Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न करने 160 माइक्रो आब्जर्वर की लगाई गई है ड्यूटी
    Uncategorized

    *सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न करने 160 माइक्रो आब्जर्वर की लगाई गई है ड्यूटी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *माइक्रो आब्जर्वरों को निर्वाचन कार्य का दिया गया प्रशिक्षण*

    *निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न करने 160 माइक्रो आब्जर्वर की लगाई गई है ड्यूटी*

    जशपुर 02,मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभा कक्ष में संपन्न हुआ। निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए विभिन्न बैंक, एलआईसी, सेंट्रल स्कूल आदि से 160 माइक्रो आब्जर्वरअधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी रायगढ़ लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।
    प्रशिक्षण में सभी माइक्रो आब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल, ईवीएम के सीलिंग प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही हैंड्स ऑन प्रैक्टिस भी कराया गया। प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा भी ली गई।
    माइक्रो आब्जर्वर मतदान दिवस को मतदान दल के द्वारा किए जाने वाले संपूर्ण मतदान की प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन करेंगे और उसकी रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में सामग्री जमा केंद्र में सामान्य पर्यवेक्षक को सौंपेंगे। प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया, डॉ शशि कुमार मारकंडे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
    मास्टर ट्रेनर ने माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव कार्य  सुचारू रूप से संचालन हेतु अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। आप सभी की ड्यूटी माइक्रो आब्जर्वर के रूप में लगाई गई है। इस हेतु आप सभी कुशलता पूर्वक सौपें गए जिम्मेदारियों का आपसी समन्वय से निर्वहन कर निर्वाचन कार्य में सहभागिता प्रदान करें।
    प्रशिक्षण में माइक्रो आर्ब्जवरों को मतदान स्थल पर तैयारी ईव्हीएम, बैलेट यूनिट, मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं अन्य मतदान अधिकारियों के कार्य, मतदाता पर्ची, मतपत्र लेखा तथा मॉकपोल, वीवीपैट में मॉक पोल कराने की कार्यवाही के पश्चात सीआरसी, सीलिंग की कार्यवाही, डाक मतपत्र, आदि की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया । इनमें कहीं भी किसी प्रकार की त्रुटि व कमी के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
    मास्टर ट्रेनरो ने उपस्थित माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि मतदान केंद्र में  मॉक पोल के दौरान मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति,अनुपस्थिति पर नजर रखनी है। प्रत्येक घंटे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतदाता रजिस्टर से आंकड़े का मिलान करते रहेंगे, ताकि मतदान की स्थिति स्पष्ट होती रहे। उन्होंने बताया कि केंद्र में मतदाता परिचय पत्र से कितने मतदाताओं ने वोट दिया और एएसडी सूची से कितने मतदाताओं ने वोट दिया, इसका अवलोकन करना है। साथ ही पीठासीन पदाधिकारी की डायरी में समस्त गतिविधियां दर्ज हों यह भी सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित माइक्रो ऑब्जर्वर को ईवीएम मशीन का  डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई।

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मतदान केंद्र में तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री के जिले में चल रहा खुलेआम बंदूक का व्यापार। एवं जुआ खिलाया जा रहा
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?