Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री के जिले में चल रहा खुलेआम बंदूक का व्यापार। एवं जुआ खिलाया जा रहा
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री के जिले में चल रहा खुलेआम बंदूक का व्यापार। एवं जुआ खिलाया जा रहा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 2, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

      जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जुआ एवं आर्म्स एक्ट के आरोपियों को किया गिरफ्तार,

    थाना बागबहार द्वारा ग्राम मटपहाड़ में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 05 आरोपीगण एवं थाना कुनकुरी द्वारा पिस्टल रखकर घूम रहे 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,

     जुआड़ी रात्रि में इन्वर्टर बल्ब जलाकर जुआ खेल रहे थे,

     गिरफ्तार आरोपियों में 02 आरोपी रायगढ़ जिले के

     पुलिस द्वारा रेकी कर आरोपियों तक पहुंचकर कार्यवाही की गई, भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा गया,

     आरोपियों से कुल नगदी रकम 29,150 /- (उनतीस हजार एक सौ पचास रू.) रू., 05 नग मोबाईल, 03 मोटर सायकल, इन्वर्टर बल्ब एवं 52 ताश-पत्ती बरामद,

     जुआड़ियों विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,

     पिस्टल रखकर घूमने वाले आरोपी केदारनाथ यादव के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है,  

     रेड कार्यवाही में सम्मिलित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम प्रदाय करने की घोषणा किया गया है।  

    ——000——

                             जिला पुलिस जशपुर द्वारा विशेष अभियान चलाकर जुआ एवं आर्म्स एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240502-WA0177.mp4

                                   पहले प्रकरण में थाना फरसाबहार क्षेत्र के मटपहाड़ में कुछ दिनों से जुआ खेलने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। दिनांक 01-02.05.2024 के मध्य रात्रि में उक्त जगह में इन्वर्टर बल्ब जलाकर पुनः जुआ खेले जाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बागबहार एवं चौकी प्रभारी कोतबा के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240502-WA0176.mp4

    उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार मटपहाड़ नामक गांव में पहुंचकर इन्वर्टर बल्ब जलाकर जुआ खेलते पाये जाने पाये पर फड़ की घेराबंदी कर दबिश दिया जाकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ का नगदी रकम, मोबाईल, वाहन, ताश-पत्ती, बल्ब इत्यादि जप्त किया गया। कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गये। पुलिस द्वारा *आरोपी 1-जनक यादव उम्र 65 साल निवासी मटपहाड़, 2-बरत राम नाग उम्र 30 साल निवासी बगईझरिया, 3-राजेन्द्र चौहान उम्र 43 साल निवासी बहमा थाना लैलुंगा, 4-अरविंद यादव उम्र 32 साल निवासी बहमा थाना लैलुंगा, 5-घनष्याम यादव उम्र 25 साल निवासी छातासरई* का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से कुल नगदी रकम 29,150 /- (उनतीस हजार एक सौ पचास रू.) रू., 05 नग मोबाईल, 03 मोटर सायकल, इन्वर्टर बल्ब एवं 52 ताश-पत्ती जप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 331 अरविन्द साय पैंकरा, प्र.आर. 360 विरेन्द्र सनमानी, प्र.आर. 266 सुखदेव सिदार, आर. 326 कोसमोस तिर्की, आर. 582 दिनेष यादव, आर. 628 घनष्याम प्रजापति, आर. 235 बूटा सिंह, आर. 606 पंकज तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

                                   दूसरे प्रकरण में दिनांक 01.05.2024 को मुखबीर से थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि बस स्टैंड कुनकुरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से पिस्टल को अपने पास रखा है एवं उसे बिक्री करने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है,

    इस सूचना पर तत्काल थाना कुनकुरी स्टॉफ द्वारा रेड कार्यवाही घेराबंदी किया गया, मुखबीर के बतायेनुसार वह व्यक्ति सुलभ शौचालय के पास छिपते दिखा जिसे घेराबंदी कर संदेही अभियुक्त केदारनाथ यादव को अभिरक्षा में लेकर उसका तलाशी लिया गया, पूछताछ एवं तलाशी दौरान उसके कब्जे से 01 देशी कट्टा, 05 नग कारतूस, मोबाईल 01 नग कीमती 04 हजार रू., 01 नग मोटर सायकल कीमती 30 हजार रू. इत्यादि मिलने पर जप्त किया गया। पूछताछ में केदारनाथ यादव ने उक्त पिस्टल को एक व्यक्ति के द्वारा उसे देना बताया गया है,

    इस संबंध में बारीकी से जॉंच की जा रही है। *आरोपी केदारनाथ यादव उम्र 36 साल निवासी खुटसेरा गंझियाडीह थाना तुमला* का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने पर उसे 02.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, आर. 20 छविकांत पैंकरा, आर. 585 सुदर्षन साय पैंकरा, आर. 584 शिवपूजन साय, आर. 754 हरिनंदन साय, आर. 684 आलोक मिंज, आर. 601 सुरेश एक्का, आर. 180 अमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

     

                                पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- *”आरोपी केदारनाथ यादव के पास पिस्टल कैसे आया, इस संबंध में गहन छानबीन की जा रही है, इस संबंध में आने वाले दिनों में खुलासा किया जायेगा। जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।”* 

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न करने 160 माइक्रो आब्जर्वर की लगाई गई है ड्यूटी
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अवैध खनन पर नकेल कसेगी सरकार, बनी 27 टीमें,SDM करेंगे मॉनिटरिंग
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?