Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, August 5
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सामान्य बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं में खुशी
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सामान्य बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं में खुशी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सामान्य बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं में खुशी*

    *अधिक बिजली बिल की समस्या हुई दूर*

    *गांव-गांव जाकर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कर रहें हैं शिकायतों का निराकरण*

     

    जशपुरनगर 20 मई 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारी-कर्मचारी शिकायतकर्ता उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर उनकी शिकायतों का निवारण कर रहे है। 

              इसी कड़ी में आज कुनकुरी, दुलदुला ब्लॉक के कई ग्रामों में अधिकारी पहुंचे और प्राप्त आवेदनों, शिकायतों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही कई शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। इसमें ग्राम पंचायत सपघरा, ग्राम बंगुरूकेला, ग्राम नोनपानी और ग्राम रेमते समेत अन्य ग्राम पंचायत शामिल है। जहां से अधिक बिजली बिल आने की शिकायत व आवेदन प्राप्त हुए थे। अब इन शिकायतों और आवेदनों का विभाग द्वारा निराकरण किया जा चुका है। जिसके बाद अब इन उपभोक्ताओं को सामान्य बिजली बिल आ रहा है। जिससे अब सभी उपभोक्ता खुश है और लगातार सभी प्रकार की शिकायतों, आवेदन पर विभाग द्वारा उचित कार्यवाही कर उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाया जा रहा है। 

             विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी के ग्राम खरवाटोली उपभोक्ता श्री लोकनाथ साय जिन्होंने कुछ दिवस पूर्व अधिक बिजली बिल आने को लेकर आवेदन दिया था। जिसके पश्चात प्राप्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मीटर सुधार का कार्य किया गाय। जिससे अब उन्हें सामान्य बिजली बिल आ रहा है अब उन्हें हर महीने 90-100 भुगतान करना पड़ रहा है। जो कि उनके लिए बहुत राहत की बात है। ऐसे ही अनेकों शिकायतों व आवेदनों का निवारण कर उपभोक्ताओं को राहत पहुँचाया जा रहा है। इसका सीधा फायदा सभी उपभोक्ताओं को मिला है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य योजना अंतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग में कन्या एवं जगदलपुर में बालक के प्रवेश हेतु 25 मई तक आवेदन आमंत्रित
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* नवगुरुकुल में प्रवेश के लिए जिले की छात्राओं को सुनहरा मौका
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….

    August 5, 2026

    सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….

    August 5, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….
    • सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….
    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?