Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य योजना अंतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग में कन्या एवं जगदलपुर में बालक के प्रवेश हेतु 25 मई तक आवेदन आमंत्रित
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य योजना अंतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग में कन्या एवं जगदलपुर में बालक के प्रवेश हेतु 25 मई तक आवेदन आमंत्रित

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य योजना अंतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग में कन्या एवं जगदलपुर में बालक के प्रवेश हेतु 25 मई तक आवेदन आमंत्रित*

    जशपुरनगर 20 मई 2024/आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 202-23 में आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य योजना अंतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग में कन्या एवं जगदलपुर में बालक के प्रवेश हेतु आवेदन 25 मई 2024 तक आमंत्रित किया गया है। इन केन्द्रों में प्रवेश प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी।

    सहायक आयुक्त ने प्रवेश के लिए निर्धारित पात्रता की जानकारी देते हुए बताया है कि अनुसूचित क्षेत्र के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं बोर्ड की परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक से परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के साथ आगे की पढ़ाई के इच्छुक हो। ऐसे विद्यार्थी को विभाग के साथ अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि पढ़ाई पश्चात् अनुसूचित क्षेत्रा में शिक्षक के रूप में सेवाएं देने के लिए सहमत है।

    उपरोक्त कंडिका (1) एवं (2) की पूर्ति करने वाले विद्यार्थियों को जगदलपुर एवं दुर्ग में संचालित शिक्षण संस्था में अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेना है उन्हें 15 दिन के अंदर ही अनिवार्य रूप से प्रवेश लेना है।

    स्नातक स्तर पर एक वर्ष की परीक्षा अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को पुनः शासकीय व्यय पर केवल एक साल के लिए प्रवेश की पात्रता होगी। ऐसी कक्षाओं में पुनः अनुत्तीर्ण होने पर उन्हें 01 वर्ष तक स्वयं की व्यय पर अध्ययन करना होगा तथा स्नातक पाठ्यक्रम हेतु अधिकतम 4 वर्ष तक छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश लेने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं छात्रावास से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर वांछित समस्त दस्तावेजों के निर्धारित तिथि तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर में आवेदन जमा कर सकते है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिला स्तरीय ग्रमीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन हेतु बैठक 21 मई 2024 को
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सामान्य बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं में खुशी
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?