Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* निःशुल्क आवासीय कोर्स के लिए नवगुरुकुल में प्रवेश प्रकिया जारी
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* निःशुल्क आवासीय कोर्स के लिए नवगुरुकुल में प्रवेश प्रकिया जारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *निःशुल्क आवासीय कोर्स के लिए नवगुरुकुल में प्रवेश प्रकिया जारी*

    *जिले की बालिकाओं के लिए सुनहरा मौका, लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर कोर्स संचालित*

     *सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम की हो रही पढ़ाई*

     

    जशपुरनगर-23 मई 2024/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जिला खनिज न्यास निधि मद से लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में संचालित नवगुरुकुल में प्रवेश हेतु जिले की बालिकाओं के लिए सुनहरा मौका है।

    नवगुरुकुल में संचालित विभिन्न कोर्सों के लिए प्रवेश प्रकिया जारी है। साथ ही प्रवेश हेतु आयोजित लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष क्लासेस शुरू की गई है। इस विशेष रेमेडियल क्लासेस में अभी वर्तमान में 25 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिन्हें नवगुरुकुल द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु तैयारियां कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा  जिले के युवतियों-महिलाओं को रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण कोर्स के माध्यम से बेहतर करियर बनाने का अवसर प्रदान किया गया है।  जिसके तहत लाइवलीहुड कॉलेज में जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरुकुल संस्था द्वारा  कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, मैनेजमेंट, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस के निशुल्क रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण 18 महीने कोर्स संचालित किया जा रहा हैं।

       

    यहां विभिन्न कोर्स के चयनित छात्राओं को लैपटॉप दिया गया है। यहां कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग सहित अन्य कोर्स के  साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जा रही हैं। चयनित अभ्यर्थी कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग सहित अन्य कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं , जिससे इन सभी क्षेत्रों  में अपना कैरियर बना सकेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 20 हजार रुपये का वेतन की नौकरी मिल सकेगी। भविष्य में अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिल सकेगा। इस कार्यक्रम के तहत न्यूनतम दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं । 

     

    इस प्रशिक्षण के लिए ग्यारहवीं, बारहवीं की सभी विषयों या संकायों की छात्राएं भी आवेदन कर सकती है। बीए, बीएससी, बीटेक, बीसीए की छात्राएं भी इन सभी कोर्स में शामिल हो सकती है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय हैं । वर्तमान में 80 से अधिक छात्राएं निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही  हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कलेक्टर ने लिया जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?