Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कलेक्टर ने लिया जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कलेक्टर ने लिया जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने लिया जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक*

    *राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत शतप्रतिशत स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए*

    *सिकल सेल पॉजिटिव मरीजों की काउंसलिंग हेतु संगवारी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के 8354933531 पर संपर्क कर सकते हैं*

    जशपुरनगर 22 मई 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने चिकित्सा अमला को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आमजनों तक सेवाओं की पहुंच, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली ।उन्होंने राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड में शतप्रतिशत स्क्रीनिंग होने की जानकारी ली तथा जिन क्षेत्र में स्कीनिंग शेष है मॉपअप सत्र चलाकर यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सिकलसेल में पाजीटिव मरीजों के वंश वृक्ष (फैमिली ट्री) का भी सिकलसेल परीक्षण कराये जाने हेतु बीएमओ एवं बीपीएम को निर्देशित किया । सिकलसेल समीक्षा में पाये गये ऐसे व्यक्ति जो अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं को ज्यादा ध्यान देने के साथ साथ ऐसे सिकलसेल वाहक व्यक्ति जो अभी अविवाहित हैं का जानकारी एकत्र कर उनका काउंसलिंग कराने के लिए संगवारी ग्रुप से समन्वय करने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि सिकल सेल पॉजिटिव मरीजों की काउंसलिंग हेतु संगवारी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के 8354933531से संपर्क कर सकते हैं।

    कलेक्टर ने जिले में संचालित ब्लड बैंक में सभी ग्रुप के ब्लड की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए प्रत्येक सीएचसी में प्रतिमाह ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है ब्लड कलेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन एंड न्यूट्रिशन डे के कार्य योजना की जानकारी लिया एव जहां दुरस्त क्षेत्र है जिसका स्थान चयन किया जा सकता है और वीएचएसएनडी सेशन प्रारंभ किया जा सके संबंधित को कार्य योजना बनाकर अवगत कराने कहा। उन्होंने वीएचएसएनडी के दौरान सिकल सेल जांच करने भी कहा। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सिकल सेल स्क्रीनिंग हेतु समस्त चिरायु टीम, उप स्वास्थ्य केंद्र में दिए गए लक्ष्य अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रेगनेंट वूमेन एवं हाई रिस्क डिलीवरी जैसे प्रकरणों, डिलीवरी डेट जानकारी ली एवं नियमित मॉनिटरिंग करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए विभिन्न उपकरणों की जानकारी तथा सभी उपकरणों को फंक्शनल करने कहा जिससे मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने जहां समस्या है वहां प्राथमिकता से समस्याओं का निराकरण करने सीएमएचओ को निर्देशित किया जिससे चिकित्सीय कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने सर्पदंश प्रकरण की जानकारी ली तथा जन जागरूकता कार्यक्रम निरंतर करने के निर्देश दिए और किन कारणों से मृत्यु हो रही है उसकी जांच करने के निर्देश दिए जिससे आरबीसी का लाभ दिया जा सके। एंटी वेनम सहित अन्य जरूरी दवाइयां के उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने डायरिया, हाइड्रोसील प्रकरण, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, अंधत्व एव मोतियाबिंद ऑपरेशन के कार्य की प्रगति, हृदय रोग, दृष्टि दोष,रक्ताल्पता, अतिकुपोषित, होंठ एवं तालू विकृति त्वचा रोग, दन्त रोग, कान संक्रमण एवं अन्य बीमारियों के बच्चों का इलाज संबधी प्रकरण की जानकारी ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विपिन इंदवार , यूनिसेफ के डॉ गजेंद्र एवं विभाग के अन्य अधिकारी सहित सभी पीएचसी के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उप स्वास्थ्य केन्द्र कोटिया, बोखी, कोनपारा और जामटोली हुए सम्मानित
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* निःशुल्क आवासीय कोर्स के लिए नवगुरुकुल में प्रवेश प्रकिया जारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?