Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने एसडीएम बगीचा को तत्काल प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम भेजकर सभी प्रभावितों का मेडिकल चेकअप कराने एवं तत्काल उपचार कराने का निर्देश
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने एसडीएम बगीचा को तत्काल प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम भेजकर सभी प्रभावितों का मेडिकल चेकअप कराने एवं तत्काल उपचार कराने का निर्देश

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पहाड़ी कोरवा परिवारों में महामारी की सूचना प्राप्त होते ही मेडिकल टीम पहुंचा ग्राम कुरहाटिपना* 

    *पहुंचकर सभी प्रभावितों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया* 

    *कलेक्टर ने एसडीएम बगीचा को तत्काल प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम भेजकर सभी प्रभावितों का मेडिकल चेकअप कराने एवं तत्काल उपचार कराने का निर्देश*

    जशपुर,07जून,2024/पहाड़ी कोरवा बस्ती कुरहाटिपना में निवासरत पहाड़ी कोरवा परिवारों में महामारी की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा ओंकार यादव को तत्काल प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम भेजकर सभी प्रभावितों का मेडिकल चेकअप कराने एवं तत्काल उपचार कराने का निर्देश दिया गया। परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा के निर्देश पर अविलंब मेडिकल टीम कुरहाटिपना पहुंचकर सभी प्रभावितों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। मेडिकल टीम को ग्राम में कुल 38 लोग महामारी से प्रभावित मिले जिसमें से 20 मरीजों में दाद खाज खुजली की शिकायत पायी गयी तथा शेष 18 मरीजों में अन्य प्रकार की बीमारियां पायी गयीं। ग्रामवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कम जल बहाव झरिया में नहाने से दाद खाज खुजली होना बताया गया। मेडिकल टीम द्वारा सभी ग्रामवासियों को कम बहाव झरिया में स्नान नहीं करने की सलाह दी गयी साथ ही सभी प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर आवश्यक दवाएं स्थल पर ही प्रदाय की गयी । मेडिकल टीम को द्वारा अगले तीन दिवस तक सभी प्रभावितों का सुबह शाम लगातार स्वास्थ्य परीक्षण जारी रखने का निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा के द्वारा दिया गया है। मेडिकल टीम द्वारा ग्राम के अन्य घरों में में घर-घर जाकर पूरे बस्ती के लोगों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली गयी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगीचा सुनील लकड़ा को विकास खण्ड के सभी पहाड़ी कोरवा ग्रामों में अगले कुछ दिनों तक लगातार भ्रमण कर सभी पहाड़ी कोरवा परिवारों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर प्रभावितों का स्वास्थ्य जांच स्थल पर ही किया जाकर उन्हें आवश्यक उपचार तत्काल उपलब्ध कराने दवाइयां व अन्य आवश्यक सलाह दिये जाने का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर के छात्र ने नीट की परीक्षा में हासिल की सफलता
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में बार-बार आंधी तूफान, आपूर्ति बहाली में जी-जान से जुटे और जीते विद्युतकर्मी जवान
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación

    October 31, 2026

    Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen

    October 31, 2026

    Winter Angling Entertainment at : Hook in Cold Styled Game Gaming

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación
    • Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen
    • Winter Angling Entertainment at : Hook in Cold Styled Game Gaming
    • Casino Kiki: Je Ultieme Portaal voor Internet Speelplezier

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?