Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर के छात्र ने नीट की परीक्षा में हासिल की सफलता
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर के छात्र ने नीट की परीक्षा में हासिल की सफलता

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर के छात्र ने नीट की परीक्षा में हासिल की सफलता*

    *दूसरे प्रयास में बने नीट टॉपर, बढ़ाया प्रदेश का मान*

    *ग्राम जरिया के बेटे अब्दुल कलाम बनेंगे डॉक्टर*

    जशपुरनगर,07जून2024/ 4 जून को घोषित हुए नीट परीक्षा-2024 के परिणाम में जशपुर जिले के कई होनहारों ने अपना परचम लहराया है। इन्हीं में से एक जशपुर के ग्राम पंचायत जरिया के छात्र अब्दुल कलाम है। इन्होंने नीट में सफलता हासिल कर पूरे जिले समेत प्रदेश का नाम रौशन किया है। अब्दुल कलाम की इस सफलता से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। वही अब्दुल को इस सफलता के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने बधाई दी हैं। जशपुर से लगे एक छोटे से गांव जरिया के इस छात्र ने 720 में से 672 अंक प्राप्त किए है । छात्र अब्दुल ने बतया कि वह राजस्थान में कोचिंग ले रहा था। उन्होंने बताया कि नीट में 672 अंक के साथ ऑल इंडिया स्तर पर 12848 वीं रैंक हासिल की है। अब्दुल ने सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, अभिभावकों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके बेहतर मार्गदर्शन से ही इस प्रकार की सफलता हासिल किया है। छात्र अब्दुल ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आधार पर किसी भी सफलता को आसानी से हासिल किया जा सकता है। पिता मो. मुस्तफ़ा अंसारी और माता श्रीमती सबीना खातून ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई। पिता ने कहा कि अब्दुल बचपन से ही होनहार है, उसकी याददाश्त क्षमता बहुत अच्छी है। किताबी ज्ञान से लेकर सभी तरह की जानकारी पर अब्दुल की पकड़ है। बेटे को डॉक्टर बनाने का जो सपना था वो अब पूरा होगा। परिवार में अब्दुल पहला एमबीबीएस, एमएस करने वाला रहेगा । परिवार में खुशी का माहौल है और एक पिता के नाते अपने बेटे पर मुझे गर्व है। अब्दुल के पिता मो. मुस्तफ़ा अंसारी एक शासकीय शिक्षक हैं तो उनकी माता गृहिणी हैं। नीट की परीक्षा में जिले के ग्रामीण अंचल से ताल्लुक रखने वाले अब्दुल जैसे कई युवाओं ने अच्छा रैंक प्राप्त करके न सिर्फ क्षेत्र का बल्कि जिले और प्रदेश नाम रोशन किया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मोटर सायकल से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहा अंतरराज्यीय तस्कर किशोर साहू फरसाबहार पुलिस के हत्थे चढ़ा,
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने एसडीएम बगीचा को तत्काल प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम भेजकर सभी प्रभावितों का मेडिकल चेकअप कराने एवं तत्काल उपचार कराने का निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?