Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मोटर सायकल से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहा अंतरराज्यीय तस्कर किशोर साहू फरसाबहार पुलिस के हत्थे चढ़ा,
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मोटर सायकल से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहा अंतरराज्यीय तस्कर किशोर साहू फरसाबहार पुलिस के हत्थे चढ़ा,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मोटर सायकल से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहा अंतरराज्यीय तस्कर किशोर साहू फरसाबहार पुलिस के हत्थे चढ़ा,*

    *अभियुक्त गांजा को ओड़िसा से छत्तीसगढ़ के जिलों में खपाने के लिये ला रहा था,* 

    *तस्कर किशोर साहू के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 15.442 किलोग्राम कीमती 1,54,000 /- (एक लाख चौवन हजार रू.) एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त,*

    *तस्कर किशोर साहू के विरूद्ध थाना फरसाबहार में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज,*

    *अभियुक्त की गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।*  

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

     

    विगत दिनांक 06.06.2024 के शाम को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िसा की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल क्र. OD 16 D 9077 में सीट के पीछे भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये फरसाबहार की ओर आ रहा है, इस सूचना को थाना प्रभारी फरसाबहार द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल उप निरीक्षक विवेक भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मुखबीर की सूचना अनुसार मुण्डाडीह चौक में नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान रास्तें में मोटर सायकल क्र. OD 16 D 9077 में सवार एक व्यक्ति तेज गति से आया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर उसका नाम पूछने पर अपना नाम किशोर साहू बताया, उस व्यक्ति से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष उसके बाईक में पीछे तरफ सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 पैकेट भूरे रंग सेलोटेप में चिपका हुआ मादक पदार्थ गांजा 15.442 किलोग्राम कीमती 1,54,000 /- (एक लाख चौवन हजार रू.) का मिलने पर उसे मोटर सायकल सहित जप्त कर अभियुक्त को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में किशोर साहू ने उक्त गांजा को ओड़िसा से तस्करी करते हुये छत्तीसगढ़ में खपाने के लिये ला रहा था। अभियुक्त *किशोर साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम रस्टी थाना किंजिरकेला जिला सुंदरगढ़ (ओड़िसा)* का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 06.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत, आर. 601 सुरेश एक्का, आर. 545 नीरज कुमार तिर्की, आर. 620 ईष्वर साय पैंकरा, आर. 648 आलोक मिंज, आर. 584 शिवपूजन साय पैंकरा, आर. 667 देव सिंह एक्का, आर. 788 बागेष्वर साय पैंकरा एवं एक गोपनीय सैनिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240607-WA0118.mp4

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- *”गांजा तस्करों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना मुझे देवें, सूचना देने वाला का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।’*

     

    ——00——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस में तबादले : कई टीआई, एसआई समेत पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर के छात्र ने नीट की परीक्षा में हासिल की सफलता
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación

    October 31, 2026

    Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen

    October 31, 2026

    Winter Angling Entertainment at : Hook in Cold Styled Game Gaming

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación
    • Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen
    • Winter Angling Entertainment at : Hook in Cold Styled Game Gaming
    • Casino Kiki: Je Ultieme Portaal voor Internet Speelplezier

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?