Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरकार के किन फैसलों की वजह से यूपी में पिछड़ गई बीजेपी? समीक्षा बैठक में उठे ये 16 सवाल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरकार के किन फैसलों की वजह से यूपी में पिछड़ गई बीजेपी? समीक्षा बैठक में उठे ये 16 सवाल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 21, 2024Updated:June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सरकार के किन फैसलों की वजह से यूपी में पिछड़ गई बीजेपी? समीक्षा बैठक में उठे ये 16 सवाल

    लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक जारी है. कई क्षेत्रों की बैठक संपन्न हो चुकी है. इस बीच अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में दावा किया गया है कि बीजेपी यूपी में 16 सवालों के जवाब खोज रही है. समीक्षा बैठक में भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हैं. यूपी में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में सिर्फ 33 सीटें मिली हैं. वहीं उसके सहयोगी दल अपना दल को सिर्फ 1, रालोद को 2, निषाद पार्टी और सुभासपा को 0 सीटें मिलीं थीं. पार्टी मिशन 80 का लक्ष्य लेकर चल रही थी.

     

    यहां पढ़ें उन 16 सवालों के बारे में जिसकी पड़ताल बीजेपी कर रही है-

     

    पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर कितना एक्टिव थे?

    क्या चुनावी नुकसान में केंद्र या राज्य सरकार के फैसले वजह बने?

    रणनीति कहां पर बिगड़ गई?

    प्रत्याशियों और जनता के बीच रिश्ता कैसा रहा?

    पार्टी के नेताओं ने अपनी जाति और समुदायों के बीच लोगों से कैसा रिश्ता रखा ?

    एक समुदाय से मतदाता बीजेपी से शिफ्ट क्यों हो गए?

    हिन्दू मतदाताओं ने जाति के आधार पर मतदान क्यों किया?

    प्रचार के माध्यम कितने प्रभावी तरीके से इस्तेमाल हुआ?

    संगठन और प्रत्याशियों के बीच समन्वय कैसा था?

    पार्टी के पास क्या संसाधन थे?

    पार्टी नेताओं ने विभिन्न समुदायों के बीच जो दौरा किया उसका क्या असर रहा?

    बूथ मैनेजमेंट कैसा था?

    विधानसभाओं में विपक्ष के वोट शेयर कैसे बढ़े और बीजेपी के कैसे घटे?

    विपक्ष द्वारा बीजेपी के खिलाफ क्या नैरेटिव तैयार किया गया?

    विपक्षी उम्मीदवारों ने किन रणनीतियों का इस्तेमाल किया और जमीन पर जनता से कैसे जुड़े?

    संविधान और आरक्षण का मुद्दे का चुनाव में कितना असर रहा?

    इन सबके अलावा बीजेपी अयोध्या और अमेठी सीट पर भी समीक्षा कर रही है. फैजाबाद लोकसभा सीट हारना बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है. पार्टी अमेठी में हुई हार को लेकर भी चिंतित है. इन दोनों सीटों की समीक्षा का जिम्मा खुद भूपेंद्र चौधरी संभाल रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी, दिल्ली मुख्यालय में थामा कमल
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* योग से तन और मन स्वस्थ रहता है, नियमित करें योगाभ्यासः सांसद श्री राठिया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?