Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* योग से तन और मन स्वस्थ रहता है, नियमित करें योगाभ्यासः सांसद श्री राठिया
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* योग से तन और मन स्वस्थ रहता है, नियमित करें योगाभ्यासः सांसद श्री राठिया

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्वयं और समाज के लिए योग संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन*

    *जिला मुख्यालय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद श्री राधेश्याम राठिया*

    *जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नगर वासियों ने रणजीता स्टेडियम में किया योग*

    *योग से तन और मन स्वस्थ रहता है, नियमित करें योगाभ्यासः सांसद श्री राठिया*

    *जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पद्मश्री जागेश्वर यादव सहित अन्य लोग रहे उपस्थित*

    *जिले के विकासखण्डों में भी किया गया योगाभ्यास*

    जशपुरनगर 21 जून 2024/आज दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस योगा कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसाद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता उपस्थित थे। सामूहिक योग कार्यक्रम में पदमश्री श्री जागेश्वर यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जि

    ला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासियों ने स्वयं और समाज के लिए योग के संदेश के साथ योग दिवस की शुरुआत किया।

    इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे सांसाद श्री राधेश्याम राठिया ने विश्व योग दिवस की जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की परंपरा में ही योग रहा है। हमारे देश के ऋषियों ने इसे सभी लोगों को दिया है और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को करने के लिए एक ऐसी व्यवस्था की मांग की और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया। जिसके चलते आज देश ही नहीं पूरी दुनिया इस दिवस को उत्साह के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकारों से बचने के लिए योग क्रियाओं का अभ्यास आवश्यक है। सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, योग से तन और मन स्वस्थ रहता है नियमित योगाभ्यास करके बीमारियों से बचें।

    जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने जिलेवासियों को विश्व योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शरीर एवं मस्तिष्क के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का एक शाश्वत माध्यम है जिसके नियमित अभ्यास द्वारा मानव शरीर में नवीन आत्म-चेतना का उदय होता है। भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है। आज के इस आयोजन में सभी नगर वासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया यह बहुत सुखद क्षण है। बेहतर और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण है इसे हर व्यक्ति नियमित रूप से करें। योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। यदि हम योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं।

    कार्यक्रम में जिला योग समन्वयक अशोक कुमार यादव, योग शिक्षक डमरूधर स्वणर्कार, श्री श्याम पटेल कु. श्रद्धा स्वणर्कार, कु.मेघा स्वर्णकार ने मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए योग से स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न कलाओं-आसनों का योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों द्वारा ग्रीवा चालन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन सहित अनुलोम विलोम, योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रदर्शन किया गया। इसी तरह जिले के सभी विकास खंडों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कराया और लोगों को योग से निरोग रहने का संदेश दिया गया।

    उल्लेखनीय है कि 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। संकल्प में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया है कि योग स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूणर्तावादी दृष्टिकोण प्रदान करता है। योगाभ्यास से व्यक्ति में प्रत्येक प्राणी के प्रति मानवता का भाव उत्पन्न होता है। इस साल योग दिवस का थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरकार के किन फैसलों की वजह से यूपी में पिछड़ गई बीजेपी? समीक्षा बैठक में उठे ये 16 सवाल
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लाभकारी, बनाएं दिनचर्या का हिस्सा: स्मृति साय
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?