Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लाभकारी, बनाएं दिनचर्या का हिस्सा: स्मृति साय
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लाभकारी, बनाएं दिनचर्या का हिस्सा: स्मृति साय

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ऐतिहासिक रहा जशपुर योग महोत्सव, सीएम की पुत्री स्मृति साय ने गर्भवती महिलाओं को योग करने किया प्रेरित*

    *योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लाभकारी, बनाएं दिनचर्या का हिस्सा: स्मृति साय*

    *गर्भवती महिलाओं के केंद्रित रहा जशपुर योग महोत्सव, हुआ लाइव प्रसारण*

    *जशपुरनगर 21 जून 2024/* आज विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर योग महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 100 गर्भवती महिलाओं ने सामूहिक रूप से योग किया।

    गर्भवती महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को योग कराया गया। जशपुर योग महोत्सव कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुत्री सुश्री स्मृति साय के संरक्षण में आयोजित हुआ। सुश्री स्मृति साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं। जशपुर जिला प्रशासन और यूनीसेफ टीम के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     

    *गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए शानदार पहल*

     

    योग कार्यक्रम में रायपुर से आई राहुल रायपुर योगपीठ की टीम ने महिलाओं को योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। कुशल प्रशिक्षकों ने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए लाभदायी साबित होने वाली सभी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। गर्भावस्था के दौरान विभिन्न योग क्रियाओं के लाभ के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। गर्भावस्था के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का योग क्रियाओं के द्वारा निदान करने के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई।

     

    *मुख्य अतिथि स्मृति साय ने महिलाओं को योग के लिए किया प्रेरित*

     

    योग महोत्सव में सुश्री स्मृति साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने खुद भी योग किया। कार्यक्रम के आरंभ में सुश्री साय ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए योग के महत्व और उसके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को योग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया। उन्होंने कहा, ष्योग हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी होता है। योग करने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि हम मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहते हैं।ष् उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं।

     

    *ऐतिहासिक रहा जशपुर योग महोत्सव*

     

    जशपुर में आयोजित योग महोत्सव को व्यापक बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का राज्यभर में लाइव प्रसारण किया गया। प्रदेश के इतिहास में यह पहला योग कार्यक्रम रहा जिसने गर्भवती महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी। इस प्रकार के आयोजन से गर्भवती महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि उन्हें योग के माध्यम से एक सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी प्रोत्साहन मिलता है। जशपुर योग महोत्सव में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुत्री स्मृति साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शांति भगत, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* योग से तन और मन स्वस्थ रहता है, नियमित करें योगाभ्यासः सांसद श्री राठिया
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के सभी विकासखण्डों में सामूहिक योभाभ्यास का हुआ आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?