Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नाबालिक बालिका को झांसा देकर विभिन्न स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म करने का अभियुक्त खगेश्वर गिरी को बागबहार पुलिस ने कापू (रायगढ़) से किया गिरफ्तार,
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नाबालिक बालिका को झांसा देकर विभिन्न स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म करने का अभियुक्त खगेश्वर गिरी को बागबहार पुलिस ने कापू (रायगढ़) से किया गिरफ्तार,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     *नाबालिक बालिका को झांसा देकर विभिन्न स्थानों में ले जाकर दुष्कर्म करने का अभियुक्त खगेश्वर गिरी को बागबहार पुलिस ने कापू (रायगढ़) से किया गिरफ्तार,*

    *खगेश्वर गिरी के विरूद्ध धारा 363, 366, 366(क), 376(2)(एन) भा.दं.सं. एवं 4, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज।

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.06.2024 को कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से अपहृता एवं संदेही के कापू (रायगढ़) में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं एस.डी.ओ.पी. पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पतासाजी हेतु कापू के लिये रवाना किया गया, पुलिस के दबाव में आकर प्रकरण का अभियुक्त खगेश्वर गिरी अपहृता को लेकर कापू से दूसरे जगह भागने के लिये बस स्टैंड में आया था, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया एवं अपहृता को उसके परिजनों को सौंपा गया। महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताई कि दिनांक 14.06.2024 को खगेश्वर गिरी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लैलूंगा ले गया एवं वहां एक घर में रखकर दुष्कर्म किया फिर दिनांक 15.06.2024 को कापू ले गया एवं वहां दिनांक 21.06.2024 तक अपने साथ रखकर कई बार दुष्कर्म किया है। प्रकरण में खगेश्वर गिरी के विरूद्ध 366, 366(क), 376(2)(एन) भा.दं.सं. एवं 4, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध जोड़ा गया। प्रकरण में पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर *अभियुक्त खगेश्वर गिरी उम्र 20 साल निवासी भैंसबुड़ी* थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ को दिनांक 22.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक सरोज टोप्पो, आर. 235 बूटा सिंह, आर. 787 अनिल कष्यप, आर. 392 आलोक टोप्पो, आर. 578 अरूण एक्का, म.आर. 743 शारदा नाग, म.आर. 542 तुलसी कोसले का सराहनीय योगदान रहा है।  

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नाला के किनारे गौवंश का वध कर उसका मांस तैयार कर रहे 08 अभियुक्तों को कांसाबेल पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार,
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म के 02 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?