Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* स्कूल खुलने पर बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी,स्कूलों में लौटी रौनक
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* स्कूल खुलने पर बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी,स्कूलों में लौटी रौनक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले के सरकारी स्कूलों में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

    *छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत*

    *नव प्रवेशी बच्चों को बांटी गई कॉपी-किताब और पेन*

    *स्कूल खुलने पर बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी,स्कूलों में लौटी रौनक*

    जशपुरनगर 26 जून 2024/छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत आज से हो गई है। इसी के साथ छात्र-छात्राओं की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। जशपुर सहित प्रदेश भर में स्कूल खुलने के साथ ही स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

    जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील अंतर्गत खुटेरा, बटइकेला के प्राथमिक, माध्यमिक. हाई स्कूल में स्कूल प्रवेश उत्सव मनाया गया। यहां आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में बगीचा एसडीएम श्री ओंकार यादव ने शामिल होकर नव प्रवेशी बच्चों का उत्साहवर्धन किया । इस उन्होंने सभी बच्चों को कॉपी-किताब और पेन दिए।

     

    स्कूलों में लौटी रौनक, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

     

    लंबे अंतराल के बाद जब नन्हें-मुन्हे बालक-बालिका स्कूल पहुंचे तो रौनक लौट आई है। स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के समूह द्वारा सभी छोटे बच्चों का मुख्य द्वार पर ही टीका लगाकर,स्वागत किया गया। प्रवेशोत्सव में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया।नए सत्र के लिए सीएम श्री साय ने स्कूली बच्चों को दी शुभकामनाएं।

    स्कूल खुलने से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने पर स्कूली बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार स्कूल पहुंचे है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।

    पहले 18 जून को नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत होनी वाली थी लेकिन गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी 25 जून तक बढ़ाई गई थी। जिसके बाद आज स्कूल खुलने पर प्रदेश सहित जिले भर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। यह सिलसिला 15 जुलाई माह तक चलेगा। जिले के गाँव-गाँव व कस्बे-कस्बे के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मामलों में की जा रही है कार्यवाही, खनिज रेत के अवैध परिवहन के 07 प्रकरण किये गये है दर्ज
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* बिजली विभाग के समुचित अमला विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कर रहे निरंतर कार्य
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?