*बिजली विभाग के समुचित अमला विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कर रहे निरंतर कार्य*
*कुनकुरी नगरीय क्षेत्र में लो वोल्टेज से निजात पाने लगाया गया ट्रांसफार्मर*
*नारायणपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हुआ बहाल*

जशपुरनगर 26 जून 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में आंधी तूफान से बिजली आपूर्ति बाधित हो रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। आम जनता को परेशानी ना हो इसके लिए बिजली विभाग के समुचित अमला निरंतर विभिन्न समस्याओं के निराकरण कार्य कर रहा है।
बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एन. आर. भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों आंधी तूफान से नारायणपुर क्षेत्र का ट्रांसफार्मर टेक्निकल फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुआ था। जिसे सुधार कर बिजली आपूर्ति बहल कर दिया गया है जिससे क्षेत्र की जनता राहत महसूस कर रही है। इसी तरह कुनकुरी नगरीय क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या थी। 100केवीए ट्रांसफार्मर कुनकुरी हॉस्पिटल के पास लगा दिया गया है। ट्रांसफार्मर लगने से लो वोल्टेज की समस्या एवं ओवरलोड की समस्या दूर होगी।
