Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने दिए एसडीएम को निर्देश
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने दिए एसडीएम को निर्देश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने दिए एसडीएम को निर्देश*

    *धरना प्रदर्शन हेतु दो दिन पूर्व एसडीएम से लेनी होगी अनुमति* 

    *नियमों एवं शर्तों के उल्लंघन पर आयोजक पर होगी कड़ी कार्रवाई* 

    *आयोजकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर उल्लेख करना होगा आवश्यक*

    जशपुर,29,जून,2024/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सर्व एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी धरना-प्रदर्शन या अन्य आयोजन के लिए आयोजनकर्ता को एसडीएम से दो दिन पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा । नियमों एवं शर्तों के उल्लंघन पर कड़ाई से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आयोजनकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर आवेदन आवश्य उल्लेख करने कहा है। कलेक्टर ने बेहतर सूचना तंत्र के लिए राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग को बेहतर कोऑर्डिनेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव, पटवारी, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित कर व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के निर्देश दिए है। उन्होंने व्यापारी संघ, विभिन्न समाज के संगठन, पत्रकार संघ शासकीय संघ एवं गैर शासकीय संघ से बैठक आयोजित कर वार्ता करने कहा, जिससे जिले के वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने स्थाई मुद्दे, अस्थाई मुद्दे पर निरंतर ध्यान रखने कहा तथा उनकी पहचान करने कहा। सभी स्तर के लोगों से सतत संवाद करने एवं सूचना तंत्र मजबूत रखने के निर्देश दिए है। जिले में बेहतर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन बेहतर समन्वय से कार्य कर रह हैं। नियमित बैठक लेकर दिए गए निर्देश और आदेशों का समीक्षा कर बेहतर कानून एवं व्यवस्था के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* VIP एवं VVIP व्यक्तियों की सुरक्षा में लगे बल की नियमित चेकिंग करें,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    मौत की रफ्तार… 120 की स्पीड में खींचा हैंडब्रेक और खाई में पलटी कार, उप-संपादक वैभव शर्मा की सनसनीखेज ग्राउंड रिपोर्ट…………..

    June 27, 2026

    जशपुर पुलिस का ऐतिहासिक कमालः एक ही दिन में 766 गांवों में जन चौपाल लगाकर बनाया ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’…………….

    June 25, 2026

    भीषण गर्मी में मसीहा बने पत्थलगांव के ये दिग्गज ! ‘आज की सुर्खियां’ पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट………..

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • मौत की रफ्तार… 120 की स्पीड में खींचा हैंडब्रेक और खाई में पलटी कार, उप-संपादक वैभव शर्मा की सनसनीखेज ग्राउंड रिपोर्ट…………..
    • जशपुर पुलिस का ऐतिहासिक कमालः एक ही दिन में 766 गांवों में जन चौपाल लगाकर बनाया ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’…………….
    • भीषण गर्मी में मसीहा बने पत्थलगांव के ये दिग्गज ! ‘आज की सुर्खियां’ पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट………..
    • “कुर्सी की हवस में ठोंकी गई थी लोकतंत्र की छाती पर कील!” गोमती साय का कांग्रेस पर अब तक का सबसे खौफनाक वार!………….
    • “लाखों की लाइटें सिर्फ ‘शो-पीस’! बीटीआई चौक पर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन; देखें वैभव शर्मा की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?