Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक*

    *जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने दिए निर्देश*

    जशपुरनगर 29 जून 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में बेहतर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जिले में सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन हेतु अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, सर्व एसडीएम, एसडीओपी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।

    कलेक्टर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें। किसी भी धर्म, समाज, जाति को लेकर कोई घटना या विवाद की स्थिति बने तो इस पर पैनी नजर रखें। कलेक्टर ने जिले में घटित होने वाले छोटी-छोटी घटनाओं एवं कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही नही बरतने एवं उस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मामलों सहित किसी भी प्रकार की धार्मिक मामलों में नजर रखकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक एवं अवैध गतिवधियों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अवैध खनिज उत्खनन तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज नही करके आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा।

    कलेक्टर ने राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय बनाकर रखने तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी एक टीम के रूप में एक-दूसरे को सहयोग करेंगे तभी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा। साथ ही सभी अधिकारियों को आम जनता से सतत संपर्क बनाए रखने कहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बेहतर समन्वय करने कहा जिससे ग्राउंड लेवल की सूचना प्राप्त हो सके उन्होंने सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय संघ एवं अशासकीय संगठन समाज प्रमुख, व्यापारिक संघ, पत्रकार संघ सहित अन्य संगठनों से बैठक आयोजित कर वार्ता करने कहा।

     

     

    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सतर्कता से नजर बनाए रखें। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों का भी पहचान कर उनकी जानकारी एकत्र करे। एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर आम जनता के साथ अधिकारियों का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। इस हेतु आमजनों की शिकायतों व समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निराकृत करें। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी असामाजिक गतिविधि पर विशेष ध्यान देने तथा इस हेतु सभी अधिकारी अपने सूचना तंत्र को सक्रिय एवं मजबूत बनाए रखें। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीओपी तथा तहसीलदार, थाना प्रभारी को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने और आम जनता से सतत संवाद जारी रखने कहा है ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में 2 दिनों में 42 मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने दिए एसडीएम को निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?