Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में 2 दिनों में 42 मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में 2 दिनों में 42 मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में 2 दिनों में 42 मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन*

    *मरीजों को मिल रहा निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा का लाभ*

    *इस सत्र में मोतियाबिंद का 400 से अधिक सफल ऑपरेशन*

    जशपुरनगर 29 जून 2024/ जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जशपुर के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे मोतियाबिंद से पीड़ित व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा का लाभ मिल रहा है। वही विकासखंड मनोरा,लोदाम, कुनकुरी,दुलदुला तथा सन्ना के मरीजों को जिला चिकित्सालय एवं विकासखंड कांसाबेल,फरसाबहार,बगीचा एवं पत्थलगांव के मरीजों को सिविल अस्पताल में दूरी एवं सुविधानुसार के अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु भेजा जा रहा है। इसी तारतम मे जिला चिकित्सालय जशपुर मे दिनांक 28 एवं 29 जून को विकासखंड जशपुर/लोदाम – 14, दुलदुला – 12, कुनकुरी – 08, कांसाबेल – 03, बगीचा – 03 तथा मनोरा एवं फरसाबहार से 1 – 1 मोतियाबिंद मरीज का ऑपरेशन किया गया।

     

     

    *मोतियाबिंद का ऑपरेशन स्वास्थ्य संस्थाओं मे निः शुल्क किया जाता*

     

    अंधत्व निवारण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ.आर एस पैंकरा ने बताया की अंधत्व निवारण एवं दृष्टि अल्पता कार्यक्रम पूरे देश की तरह राज्य एवं जिले मे संचालित है जिसके तहत पूरे विश्व का 21% दृष्टि दोष में भारत की भागीदारी है जिसमे 63% लोग मोतियाबिंद तथा बाकी अन्य नेत्र रोग के कारणों से पीड़ित है उन्होंने बताया की जिले में मोतियाबिंद का ऑपरेशन स्वास्थ्य संस्थाओं मे निः शुल्क किया जाता और जिसमे परिवहन तथा खान – पान संबंधित व्यय का वहन निः शुल्क किया जाता है।

     

     

    *पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन हेतु प्रेरित करें*

     

    जिला कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि जिले को अंधत्व मुक्त करने हेतु लोग स्वयं प्रेरित होकर आगे आएं एवं दूसरे पीड़ित मरीजों को भी ऑपरेशन हेतु प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही.के. इंदवार ने बताया की मोतियाबिंद ऑपरेशन की प्रक्रिया निरंतर एवं निः शुल्क चलती रहेगी जिसमे पीड़ित व्यक्ति समय रहते अपना इलाज करा सकते हैं । उन्होंने बताया की यह ऑपरेशन की प्रक्रिया सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे हफ्ते में 2 दिन तथा जिला चिकित्सालय जशपुर में हफ्ते में एक दिन हो रहा है एवं अब तक इस सत्र मे 420 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।

    *जिले में यह टीम दे रही अपनी सेवाएं*

     

    इस शिविर में डॉक्टर बलवंत तथा डॉक्टर मधुरीमा जिला कोरिया से जिला चिकित्सालय जशपुर में तथा डॉक्टर संतोष एक्का तथा डॉक्टर रजत टोप्पो अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने मोतियाबिंद से पीड़ित व्यक्तियों को शिविर का लाभ लेने हेतु अपील की है। उक्त शिविर के सफल संचालन हेतु जिले से जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर आर.एस. पैंकरा, जिला सलाहकार श्री सत्येंद्र यादव, सचिवीय सहायक श्री खुले प्रसाद यादव, समस्त नेत्र सहायक अधिकारी तथा विकासखंड स्तर से खंड चिकित्सा अधिकारी , विकास खंड नोडल अधिकारी तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों एवं मितानिनों का योगदान सराहनीय है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ठग को अब 420 नहीं, 316 से जानेंगें, हत्या के आरोपी को 302 में नहीं अब 101 के तहत भेजा जायेगा जेल
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?