Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* लोकसभा निर्वाचन-2024 में उल्ले खनीय कार्य के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* लोकसभा निर्वाचन-2024 में उल्ले खनीय कार्य के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बेहतर कार्य के लिए जिले के 16 अधिकारी हुए सम्मानित*

    *कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान*

    *लोकसभा निर्वाचन-2024 में उल्लेखनीय कार्य के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित*

    जशपुरनगर 30 जून 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान अधिकारियों व कर्मियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने लोकसभा निर्वाचन-2024 में जिले में उल्लेखनीय कार्य के लिए तहसीलदार जशपुर श्रीमती जयश्री राजनपथे, तहसीलदार पत्थलगांव श्रीमती उमा सिंह, तहसीलदार कुनकुरी श्री मुखदेव यादव एवं नायब तहसीलदार जशपुर श्री रोहित गुप्ता, श्री राजेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार श्री राहुल कौशिक, नायब तहसीलदार कांसाबेल मो. एजाज हासमी, नायब तहसीलदार फरसाबहार तोप कुमार, श्री सुशील कुमार सेन, नायब तहसीलदार सन्ना श्री आशीष कुमार, नायब तहसीलदार कुनकुरी सुश्री नीतू भगत, सुश्री पूनम रश्मि तिग्गा, श्री अरुण कुमार, नायब तहसीलदार बगीचा श्री सदाशिव मिश्रा, नायब तहसीलदार पत्थलगांव श्री गणेश राम सिदार और नायब तहसीलदार दुलदुला श्री ओंकार बघेल प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में दिये गये दायित्व का निर्वहन त्रुटिरहित, निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण, अद्यतीकरण, मतदान केन्द्रों में आवश्यक तैयारी, सतत् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान दलों का प्रभावी प्रशिक्षण, मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराते हुए ई.व्ही.एम. का स्ट्रांगरूम तक सुरक्षित परिवहन एवं सीलिंग तथा मतगणना दिवस को सुव्यवस्थित मतगणना कराने में आपने रिटर्निंग ऑफिसर का सहयोग किया, जो कि सराहनीय है।

    लोकसभा निर्वाचन-2024 में इस उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन आपको सम्मान स्वरूप यह प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। लोकसभा निर्वाचन में बड़ी संख्या में मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सुचारू रूप से निर्वाचन संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन किया, वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पटवारियों को मुख्यालय में रहकर समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ग्राम पंचायत सरधापाठ और देवडांड़ में लगा कैंप, ग्रामीणों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?