Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ग्राम पंचायत सरधापाठ और देवडांड़ में लगा कैंप, ग्रामीणों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ग्राम पंचायत सरधापाठ और देवडांड़ में लगा कैंप, ग्रामीणों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पीएम जनमन योजना से लाभान्वित हो रहे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग* 

    *जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का हुआ आयोजन* 

    *ग्राम पंचायत सरधापाठ और देवडांड़ में लगा कैंप, ग्रामीणों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं* 

     *बनाया गया आधार, आयुष्मान कार्ड, जन्म और जाति प्रमाण पत्र* 

    जशपुरनगर 30 जून 2024/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में शिविर आयोजन का सिलसिला जारी है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में बगीचा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरधापाठ और देवडांड़ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के बसाहट व पंचायत में पहुंचकर शिविर आयोजित कर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सिकल सेल जांच सहित विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत होकर निराकरण किया गया। ग्राम पंचायतों में पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच पहुंच कर अधिकारी-कर्मचारियों ने उनसे जानकारी ली। साथ ही उन्हें जनमन योजना की जानकारी दी गई।

     

     

    गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, आधर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पक्का आवास, नल जल योजना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान-पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही इन परिवारों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन इन समुदाय के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने लगातार प्रायसतर है जिसका अब सुखद और सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* लोकसभा निर्वाचन-2024 में उल्ले खनीय कार्य के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार सम्मानित
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* डॉक्टर्स डे विशेष: कम फीस अच्छी सेवा के लिए, गरीब मरीज हो तो माफ भी कर देते हैं…
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?