Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रांगण में वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया गया
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रांगण में वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *दासडुमरटोली में धूम-धाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

    *विद्यालय में न्योता भोज का भी किया गया आयोजन* 

    *प्रांगण में वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया गया*

    जशपुरनगर 02 जुलाई 2024/छत्तीसगढ़ के यश्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुसार जशपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार भटनागर के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जशपुर श्री लक्ष्मण शर्मा के मार्गदर्शन में जशपुर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला दासडुमरटोली में शाला प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

    शाला प्रवेश कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययन करने वाले नन्हे मुन्ने प्यारे विद्यार्थियों का प्रथम विद्यालय आगमन पर बड़े हर्षाेल्लास के साथ चंदन लगा कर उनका आरती उतारते हुए स्वागत किया गया। विद्यालय प्रवेश उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के बी.डी.सी. श्री राजकपूर, विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत बघिमा ग्राम दासदुमरटोली के पंच श्रीमती सुशीला देवी शामिल थे। इस अवसर पर

    संकुल समन्वयक श्री एन.जे.लकड़ा एवं प्राथमिक शाला दासडुमरटोली की प्रधानपाठिका श्रीमती फिरदोश खानम, सहायक शिक्षक अभिषेक अंबस्ट, मुकेश कुमार तथा विद्यालय के सभी स्टाफ, विद्यार्थीगण, ग्रामीणजन सहित शाला में पूर्व अध्यनरत् छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन विद्यालय के प्रधान पाठिका श्रीमती फिरदौस खानम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नौनिहालों का मुख्य अतिथि के द्वारा तिलक चंदन लगाकर ,पाठ्यपुस्तक एवम गणवेश देकर विद्यालय में उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

    मुख्य अतिथि राजकपूर भगत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आज की पीढ़ी के अनुसार 21 वीं सदी की योग्यता के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करना है और पढ़ लिखकर अच्छा नागरिक बनकर अच्छे अच्छे नौकरी में जाकर माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुणवता पूर्ण शिक्षा के लिए सजग हैं, साथ ही विद्यालय परिसर को हरा भरा करने हेतु वृक्षा रोपण करना अनिवार्य है। सभी संकल्प लें की हमारा जशपुर स्वच्छ और सुंदर बने। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! साथ में राजकपूर ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय प्रवेश उत्सव के दिन विद्यालय स्टाप के द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया जिसमें भजिया चटनी, लड्डू ,आदि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को परोसा गया ,सभी विद्यार्थियों एवम अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    विद्यालय में माताओं के लिए विद्यालय में पढ़ई तिहार अर्थात अंगना मा शिक्षा प्रोग्राम के तहत माताओं का गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें सभी गतिविधि में माताओं ने उत्साह से भाग लिए। सभी माताओं के लिए आठ काउंटर का निर्माण किया गया था।

    इस नए सत्र में संकुल समन्वयक ने अपने संबोधन में विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए तथा नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थी के ज्ञान का स्तर हो तथा उनके स्तर पर पढ़ने लिखने, विचार अभिव्यक्त करने की क्षमता का विकास हो सके इसके लिए शिक्षकों , अभिभावकों एवम विद्यार्थियों को स्व अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किए।

    विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमती फिरदौस खानम ने विद्यार्थियों को मन लगाकर उत्साह से अध्ययन करने के लिए कहा,साथ में साफ सफाई,नियमित विद्यालय आना, बड़ो का आदर करना ,होमवर्क करना आदि विषयों में बच्चों को प्रोत्साहित किए। विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा,हिंदी भाषा एवम गणित विषय के बारे में आज के नए युग में आज के प्रतियोगिता के जमाना के अनुसार तैयार होने हेतु प्रेरित किया साथ में विद्यालय एक अतिरिक इंग्लिश स्पोकन के क्लास खुद लेकर बच्चों में अंग्रेजी बोलने की क्षमता को बढ़ावा देने की बात कही और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। विद्यालय के शिक्षक अभिषेक अंबस्ट ने कहा कि हम सभी आप सभी अपना सबसे बेस्ट देने का प्रयास करेंगे और कक्षा पहली दूसरी के छात्र छात्राओं को सादरी भाषा में वार्तालाप करके उनसे कुछ जानकारी लिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला देवी ने सभी बच्चों से कहा बेस पढ़बा होले नौकरी मिली आओर बड़का बड़का आफिसर बनबा, मोर आशीर्वाद हके। इनके आशीर्वचन से सबके चेहरे पर मुस्कुराहट दृष्टिगोचर हो रही थी। गांव के अभिभावक भी बहुत प्रसन्न थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर, एसपी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अस्पताल, आंगनबाड़ी, स्कूल के जर्जर भवनों को चिन्हित कर अन्यत्र शिफ्टिंग कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?