Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*

    *जनशिकायत, ई समाधान, प्रधानमंत्री पोर्टल, सीएम जन चौपाल से प्राप्त प्रकरणों के आवेदन समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए* 

    जशपुर 02 जुलाई 2024/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम के तहत महतारी वंदन योजना के हितग्राही से वृक्षारोपण किया जाना है। उन्होने उद्यान विभाग और वन विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पताल एवं अन्य शासकीय कार्यालय परिसर में पौधरोपण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम जनमन के तहत शिविर लगाकर विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है । जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी लंबे समय से अनुपस्थित है उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों के पदोन्नति प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जन शिकायत की जानकारी विभागवार ली तथा जनशिकायत, ई समाधान, प्रधानमंत्री पोर्टल, सीएम जन चौपाल से प्राप्त प्रकरणों के आवेदन समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को मीटर रीडिंग सही करने एवं गलत रीडिंग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

     

    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूलों का समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष छुटे हुए हितग्राही का आयुष्मान बनाना है सभी पंचायत के सचिव को सक्रिय कर आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से छात्रावास आश्रम, शौचालय, बाउंड्री वॉल मरम्मत कार्य जैसे समस्याओं का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जहां जहां पानी की समस्या है वहां निराकरण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

    खरीफ मौसम में किसानों को समय पर खरीफ, बीज और खाद उपलब्ध करायी जाए। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने केसीसी कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए।उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा। नामांतरण, सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरण प्रकरण समय पर निराकरण करने के निर्देश

    दिए।

     

    बैठक में डीएफओ श्री जितेन्द्र कुमार उपाध्याय,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,अपर कलेक्टर श्री श्री प्रदीप कुमार साहू,सर्व एसडीएम सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के नाम किया 3 गोल्ड, 01 सिल्वर, 02 ब्रांसमेडल
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?