Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दिल्ली की बालिका निहारिका का बालिकाओं की स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दिल्ली की बालिका निहारिका का बालिकाओं की स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *दिल्ली की बालिका निहारिका का बालिकाओं की स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

    *पुरस्कार में मिले पैसे से शिक्षण संस्थानों में लगवाई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन* 

    जशपुरनगर 15 जुलाई 2024/दिल्ली में कक्षा 12 वीं में पढ़ाई करने वाली बालिका निहारिका द्विवेदी ने आदिवासी बालिकाओं हेतु स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला मुख्यालय जशपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व संकल्प शिक्षण संस्थान में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाई गई। द ब्रिटिश स्कूल दिल्ली की 12 वीं की छात्रा निहारिका द्विवेदी के द्वारा बालिका स्वच्छता पर कार्य किया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि छात्रा निहारिका द्विवेदी द्वारा धमतरी जिला ग्राम रुद्री के ट्राइबल पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को पुरस्कृत किया गया। इसी पुरस्कार की राशि से निहारिका द्विवेदी के द्वारा मासिक हक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज संकल्प शिक्षण संस्थान व स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की बालिकाओं को ऑनलाइन निहारिका द्विवेदी द्वारा स्वच्छता पर जागरूक किया गया और इन दोनों संस्थानों में उनके द्वारा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाए गए। इस कार्यक्रम में संस्था की शिक्षिकाओं को भी बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। शिक्षण संस्थान की बालिकाओं ने ऑनलाइन बातचीत के क्रम में निहारिका द्विवेदी का आभार ज्ञापन किया।

    संकल्प शिक्षण संस्थान के व स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि बालिका स्वच्छता की दिशा में द ब्रिटिश स्कूल दिल्ली की छात्रा निहारिका द्विवेदी का यह कार्य प्रशंसनीय है। इस अवसर पर बालिकाओं के साथ शिक्षिका स्मृति कुजूर, जसिंता मिंज, कशिश रवानी तथा संकल्प की अधीक्षिका श्रीमती शान्ति कुजूर आदि उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री घोषणा के 24 घंटे के अंदर जिले को मिले दो एंबुलेंस और एक शव वाहन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* किसानों के लिए बड़ी खबर, खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?