Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल और पर्यावरण को लेकर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने दी जानकारी
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल और पर्यावरण को लेकर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने दी जानकारी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

    *टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल और पर्यावरण को लेकर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने दी जानकारी* 

    *कलेक्ट्रेट मंत्रणा कक्ष में कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर हुए शामिल* 

    *जिले के दस अलग-अलग विभाग के अधिकारियों ने लिया हिस्सा*

    जशपुर 16 जुलाई 2024/ जिले में खेती-किसानी को उन्नत बनाने के प्रयासों के साथ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए भी निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। इस क्रम में आईआईटी भिलाई के सहयोग से आईआईटी रुड़की द्वारा जशपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज हो गई है। कलेक्ट्रेट मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल शामिल हुए। इस दो दिवसीय कार्यशाला में जिले के दस अलग-अलग विभाग के अधिकारियों ने लिया हिस्सा है। जिन्हें टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल और पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों द्वारा जानकारियां दी जा रही है। कार्यशाला के पहले दिन इसमें शामिल अधिकारियों ने उक्त निर्धारित विषयों पर प्रश्न पूछे जिन सब पर विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक जानकारियां दी। साथ ही पर्यावरण और कार्बन ऊर्जा उत्पादन को लेकर चर्चा की गई।

     

    इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल और पर्यावरण के प्रबंधन में ऐसी कार्यशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा इस कार्यशाला ने ज्ञान के आदान-प्रदान, सहयोग को बढ़ावा देने और स्थायी भूजल प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान किया है। विशेषज्ञों और भागीदारियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया और सक्रिय भागीदारी इस विषय के महत्व और प्रासंगिकता को दर्शाती है।

     

    कार्यशाला में जिले के कृषि, ट्राइबल, वन, खनिज, रोजगार शिक्षा, सहित अन्य 10 विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया है । यह कार्यशाला ऐसी खेती को सीखने और उसकी समुचित योजना बनाने में कारगर साबित होगी। पूरे राज्य में सतत और उन्नत कृषि पद्धतियों के सफल मॉडल्स का परीक्षण करना और विशेष रूप से जशपुर जिले के लिये सर्वाधिक उपयुक्त पद्धतियों की पहचान करना कार्यशाला का उद्देश्य है। इन मॉडल्स में टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल, पर्यावरण और कार्बन ऊर्जा उत्पादन मूल्य श्रंखला से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की बची जान
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र शुरू करने स्वीकृत हुआ 48 लाख 32 हजार रूपये
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?