Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की बची जान
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की बची जान

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की बची जान*

    *छात्र अजय और उनके पिता महेश राम ने जताया सीएम आभार*

    *भविष्य संवारने अजय को मिलेगा कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण-पत्र*

    जशपुरनगर 16 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नवयुवक अजय राम की जान बच गई। अजय की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका एक हाथ काट कर अलग करना पड़ा।

    रायपुर में उपचार के बाद स्वस्थ्य हो कर अजय अपने घर वापस आ गए हैं। अजय राम ने सीएम का आभार व्यक्त करने बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होनें बताया कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बंदरचुवां गांव के रहवासी हैं। इसी साल मार्च महिनें में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उनके स्वजनों ने उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सहायता मांगी थी। सीएम विष्णुदेव साय ने इस गरीब परिवार के चिराग की जान बचाने के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की थी। लगभग तीन माह तक चले उपचार के बाद अजय स्वस्थ हो कर अपने घर बंदरचुवां लौट आया है। सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे अजय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम की पहल से उसकी जान बची है। अन्यथा आर्थिक संकट से जूझ रहे उसके परिवार के लिए उसका उपचार कराना मुश्किल हो जाता है।

    सीएम कैंप कार्यालय ने अजय राम के भविष्य की राह आसान करने के लिए कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण पत्र की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। बच्चे की जान बचाने और उसके भविष्य की चिंता करने के लिए अजय राम के पिता महेश राम ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर -* लंबी पद यात्रा तय करने की ठानकर श्री धाम वृंदावन की ओर बढ़े विजय रणवीरा जी
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल और पर्यावरण को लेकर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने दी जानकारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?