Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र शुरू करने स्वीकृत हुआ 48 लाख 32 हजार रूपये
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र शुरू करने स्वीकृत हुआ 48 लाख 32 हजार रूपये

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवा सुधारने सीएम विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किये 1 करोड़ 32 लाख रूपये*

    *कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र शुरू करने स्वीकृत हुआ 48 लाख 32 हजार रूपये*

    *जिला चिकित्सालय में स्थापित होगा सी आर्म और लेप्रोस्कोपिक मशीन*

     

    जशपुरनगर,16, जुलाई,2024*आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवा में आमूल चूल परिवर्तन लाने के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार काम कर रहें हैं। जिले को 220 बिस्तर वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की बड़ी सौगात देने के बाद सीएम ने जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए 1 करोड़ 32 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। जानकारी के अनुसार इस स्वीकृत राशि से कुनकुरी में 48 लाख 32 हजार की लागत से डायलिसिस केन्द्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्तावित केन्द्र के लिए स्वीकृत राशि में से 18 लाख 82 हजार रूपये की लागत से अल्ट्रा साउंड ग्राफी मशीन और 29 लाख 50 हजार रूपये की लागत से डायलिसिस यूनिट की खरीदी की जाएगी। कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाने से गुर्दे की बीमारी से जुझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में डायलिसिस के लिए पीड़ित मरीजों को अंबिकापुर,रायगढ़,रायपुर,बिलासपुर और पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची और ओडिशा के सुंदरगढ़ व झारसुगड़ा तक दौड़ लगाना पड़ता है। कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा मिल जाने से मरीज और उनके स्वजनों को इस दौड़ से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही उन्हें अपने घर के नजदीक में डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह जिला चिकित्सालय में 20 लाख की लागत से सी आर्म मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन का उपयोग हड्डी संबंधी जटिल बीमारियों के आपरेशन में किया जाता है। जिला चिकित्सालय में ही लेप्रोस्कोपिक मशीन के स्थापित करने के लिए 15 लाख 75 हजार रूपये का प्रविधान किया गया है। फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अत्याधुनिक एक्स रे मशीन के लिए राज्य सरकार ने 11 लाख ने 11 लाख 54 हजार रूपये,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम और मनोरा में 3 सौ लीटर की क्षमता वाली ब्लड बैग रेफ्रीजरेटर लगाने के लिए 8 लाख 97 हजार रूपये खर्च किया जाएगा। इसके लग जाने से जरूरतमंद मरीजों को इन अस्पतालों में खूल उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे सबसे अधिक राहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मिल सकेगी। बगीचा और पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लांड्री मशीन (कपड़ा साफ करने की मशीन) स्थापित करने के लिए 27 लाख 42 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। इससे इन अस्पतालों में मरीजों को साफ व हाईजेनिक चादर,तकिया और कपड़े मिल सकेगी। उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदवे साय के गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यहां बीते 7 माह में कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली अस्पताल के साथ ही 7 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विकसीत करने के लिए मानव संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिले में एंबुलेंस सुविधा में सुधार लाने के लिए 7 अतिरिक्त एंबुलंेस और 1 मुक्तिांजलि शव वाहन उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अब जिले में 21 एंबुलेंस मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* टिकाऊ कृषि, भूमि, जंगल और पर्यावरण को लेकर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने दी जानकारी
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* साइबर फ्राॅड करने वाले 04 अंतरराज्यीय आरोपियों को जामताड़ा से लाकर किया गया गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?