Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* साइबर फ्राॅड करने वाले 04 अंतरराज्यीय आरोपियों को जामताड़ा से लाकर किया गया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* साइबर फ्राॅड करने वाले 04 अंतरराज्यीय आरोपियों को जामताड़ा से लाकर किया गया गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 17, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * साइबर फ्राॅड के मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,* 

    * साइबर फ्राॅड करने वाले 04 अंतरराज्यीय आरोपियों को जामताड़ा से लाकर किया गया गिरफ्तार,*

    * छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान एवं हरियाणा इत्यादि राज्यों में हजारों से अधिक साइबर फ्राॅड कर करोड़ों रुपया ठगी करने के हैं आरोपी,*

    * इनके द्वारा लाखों-करोड़ों रूपये ठगी कर हेरा-फेरी किया गया है,*

    * पुलिस हेडक्वॉर्टर रायपुर स्थित सायबर थाना से इनके विरुद्ध साइबर फ्रॉड के कुल 321 शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य में दर्ज होना पाया गया,*

    * इनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में दर्ज 321 साइबर फ्राॅड शिकायत की जाॅंच की जा रही है,*

    * इनके विरुद्ध जशपुर जिले के थाना कासाबेल, पत्थलगांव एवं सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध दर्ज है,*

    * थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 420 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।*

    *आरोपीगण क्रमशः -* 

     

    1- अनवर अंसारी मिया उम्र 38 साल ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा जिला जामताडा,

    2- जमशेद मिया उम्र 39 साल ग्राम घोपवाद थाना करमाटांड जिला जामताडा,

    3- अख्तर अंसारी उम्र 24 साल ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा,

    4- तय्युब अंसारी उम्र 30 साल ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा झारखंड।

     

     

    कांसाबेल निवासी लक्ष्मण गर्ग ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.05.2023 को उसकी पुत्री के मोबाइल नंबर 9466XXXXXX में मोबाइल नंबर 9544 XXXXXX से काॅल आया और उसने बताया कि स्पीड पोस्ट से काॅल है, आपने जो सामान मंगाया है उसके बारे में डिटेल पता और सामान के बारे में जानकारी दिया और बोला कि ₹5 ट्रांसफर कीजिए तभी वह एक्टिवेट होगा नहीं तो सामान वापस चला जाएगा तो प्रार्थी की पुत्री बोली की डिलीवरी बॉय आएगा तो ₹5 दूंगी तो उसने फिर कहा कि बिना ट्रांसफर किए सिस्टम एक्टिवेट नहीं होगा सामान डिलीवरी नहीं हो पाएगा तब प्रार्थी की पुत्री के द्वारा उसकी भेजे गए लिंक पर ₹5 ट्रांसफर गूगल पे UPI की थी। इसी दिनांक को प्रार्थी की पुत्री को पता चला कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके खाते से ₹49,971 /- ऑनलाइन ट्रांसफर कर ठगी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 420 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    ऑनलाईन फ्राड होने से घटना की जानकारी सायबर अपराध पोर्टल में भी अपलोड किया गया था तथा अज्ञात आरोपी पतासाजी थाना कांसाबेल टीम एवं सायबर सेल में तैनात एक्सपर्ट अधिकारियों द्वारा की जा रही थी।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240717-WA0055.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240717-WA0054.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240717-WA0058.mp4

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी के द्वारा प्रकरण की माॅनीटरिंग की जा रही थी एवं लगातार दिशा-निर्देश दिया जा रहा था। इसी दौरान ज्वाइंट, सायबर क्राईम को आर्डिनेशन यूनिट द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि सायबर शामिल शामिल आरोपियों को जामताडा सायबर थाना द्वारा सायबर थाना जामताडा के अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 412, 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि 66 बी, 66सी, 66डी, 84 सी आई टी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है जो जामताडा जेल में निरूध्द है, उक्त जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक सुरक्षा श्री विजय सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश शमरथ एवं थाना प्रभारी कासाबेल निरीक्षक गौरव पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जामताडा के लिए रवाना किया गया जहां से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया एवं माननीय न्यायालय बगीचा के समक्ष प्रस्तुत कर गिरफ्तार कर 15 दिवस हेतु न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपीगण क्रमशः-1. अनवर अंसारी मिया ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा जिला जामताडा, 2. जमशेद मिया ग्राम घोपवाद थाना करमाटांड जिला जामताडा, 3. अख्तर अंसारी ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा, 4. तय्युब अंसारी ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा झारखंड है। इनमें से किसी भी आरोपी द्वारा कक्षा 8 वी से पढाई नहीं की गई है ज्वाईंट सायबर क्राईम को ऑर्डिनेशन के रिकार्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 321 प्रकरणों में लाखों-करोडो रूपये के ठगी के अपराध को अंजाम दिया गया है जिसमें जाॅंच की जा रही है। गिरफ्तार सायबर ठगो द्वारा अम्बिकापुर (सरगुजा) जिले में 12 प्रकरण, बालोद में 22, बलौदाबाजार में 02, बलरामपुर में 09 बस्तर में 15, बेमेतरा में 03, बिलासपुर में 47, धमतरी में 07, दुर्ग में 46, गरियाबंद में 05, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 04, जाॅंजगीर-चांपा में 06, कांकेर में 06, जशपुर में 03, कबीरधाम में 02, कोरबा में 19, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में 02, महासमुंद में 05, मुंगेली में 02, नारायणपुर में 01, रायगढ़ में 22, रायपुर में 55, राजनांदगांव में 10, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 10, सूरजपुर जिले में 10 प्रकरण कुल 321 साईबर फ्राॅड शिकायत की जाॅच की जा रही है।

    पुलिस हेडक्वॉर्टर रायपुर स्थित साइबर थाना के डीएसपी श्री निशित अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके विरुद्ध साइबर फ्रॉड के कुल 321 शिकायत छत्तीसगढ़ में दर्ज होना बताया गया।

    उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश शमरथ, थाना प्रभारी कासाबेल निरीक्षक गौरव पांडे, स.उ.नि. राजेश यादव, आर. 471 विनोद यादव, आर. 613 कमल शांति एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *”इन 04 साइबर ठगों को पकड़ने में जो सफलता मिली है, इसकी जानकारी प्रदेश की अन्य जिलों/थानों में भेजी जा रही है ताकि उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कानूनी कार्यवाही की जा सके।”*

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र शुरू करने स्वीकृत हुआ 48 लाख 32 हजार रूपये
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुलपति के बाद अब कुलसचिव हुए कार्य मुक्त : छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय में कुलसचिव ने दिया इस्तीफा,इन्हें बनाया गया प्रभारी कुलसचिव…
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?