Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पशु तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी, अब तक लगभग 200 गौ माता वंश को पुलिस ने तस्करी होने से बचाया गया
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पशु तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी, अब तक लगभग 200 गौ माता वंश को पुलिस ने तस्करी होने से बचाया गया

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस ने बीते रात्रि में फिर से 28 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया,*

    *पशु तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी, अब तक लगभग 200  गौ माता वंश को पुलिस ने तस्करी होने से बचाया गया,*

    *फरार आरोपियों के विरूद्ध सघन जाॅंच जारी, पूर्व में भी तस्करी के आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचाये जा चुके हैं,*

    *थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये लगभग 200 मवेशियों को जप्त किया गया है एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

    बीते रात्रि लगभग 01ः30 बजे पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जशपुर सीमा से लगे भभरी जंगल होते हुये झारखंड की ओर कुछ व्यक्ति मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते तेज गति से तस्करी करते हुए ले जा रहे हैं, इस सूचना पर सिटी कोतवाली जशपुर में पदस्थ उप निरीक्षक सरिता तिवारी एवं स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम जरिया के आदर्ष लोक शिक्षा केन्द्र के पास दबिश देकर घेराबंदी किया गया एवं 28 नग मवेशियों को जप्त किया गया, पुलिस को घेराबंदी करते देख तस्करी कर रहे व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस द्वारा अज्ञात तस्कर से जप्त कुल 28 नग मवेशियों को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है एवं पशु तस्करी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं पशु जप्ती कार्यवाही में उप निरीक्षक सरिता तिवारी, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, आर. 46 जमुना भगत, आर. 34 राजीव लकड़ा, आर. 378 विनोद तिर्की, आर. 217 बसंत खुटिया, आर. 395 रवि राम एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240722-WA0101.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240722-WA0102.mp4

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग : 48 अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही, 11 अस्पतालों के विरूद्ध लगाया गया जुर्माना, एक अस्पताल का पंजीयन निरस्त
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, जशपुर पुलिस ने किया 10,000 /- (दस हजार रू.) का जुर्माना
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?