Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* हितग्राहियों में भारी उत्साह, जिले में 2 लाख से अधिक पौधे किए जायेंगे वितरित
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* हितग्राहियों में भारी उत्साह, जिले में 2 लाख से अधिक पौधे किए जायेंगे वितरित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर में पौधा वितरण कार्यक्रम जारी* 

    *एक सप्ताह के भीतर 80 हजार से अधिक महिलाओं को दिए गए पौधे* 

    *हितग्राहियों में भारी उत्साह, जिले में 2 लाख से अधिक पौधे किए जायेंगे वितरित* 

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया था पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ*

    Oplus_0

    जशपुर 23 जुलाई 2024/ देश भर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधा रोपण का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राज्य सरकार की पहल पर लोग अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा रहे है। जशपुर जिले में भी इसकी व्यापक तौर पर शुरुआत हो चुकी है। वही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विगत दिनों जशपुर में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया था। दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया था । इसके पश्चात् ‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर में पौधा वितरण कार्यक्रम जारी है। एक सप्ताह के भीतर 80 हजार से अधिक महिलाओं को पौधों का वितरण किया जा चुका है। यह सिलसिला लगातार जारी है, इसे लेकर हितग्राहियों में भी भारी उत्साह है। जिले में कार्यक्रम के तहत महतारी वंदन की हितग्राहियों को 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। अभियान के तहत हितग्राहियों को पौधा वितरण करने टीम गांव-गांव पहुंच रही है । आज ग्राम पंचायत पैकू, केराडीह, दुलदुला सहित अन्य ग्रामों में पौधे वितरित व संदेश पत्र भेंट किए गए।

     

     

    *जिले में लगेंगे 2 लाख से अधिक पौधे*

     

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत जशपुर जिले में हितग्राहियों को 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिसके पश्चात पौधों का रोपण किया जाएगा। वही वन विभाग द्वारा वन और वनेत्तर क्षेत्रों में पौधों का रोपण किया जा रहा है । इस अभियान के तहत कटहल, अनार, जामुन, बेर, तेन्दू, सीताफल, आम, बेल, शहतूत और गंगा ईमली जैसे फलदार पौधों का लघु वनोपज किया जाएगा। साथ ही औषधीय प्रजाति के पौधों जैसे हर्रा, पुत्रन्जीवा, आंवला, नीम, रीठा, चित्रक, काला सिरस और बहेड़ा आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। जिले के शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातिओं के पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, पेल्ट्राफार्म, गुलमोहर, करंज, अशोक और अर्जुन के पेड़ शामिल है। पौधा वितरण व पौधरोपण महाभियान को लेकर हितग्राहियों में भारी उत्साह देखाई दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* एक पेड़ मां के नाम महाभियान हेतु सबंधित विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जहाँ वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी नीतिगत अनिश्चितता की चपेट में है, ऐसे में भारत की आर्थिक वृद्धि जारी है – धरम लाल कौशिक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?