Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* एक पेड़ मां के नाम महाभियान हेतु सबंधित विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* एक पेड़ मां के नाम महाभियान हेतु सबंधित विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*

    *एक पेड़ मां के नाम महाभियान हेतु सबंधित विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*

    जशपुर 23 जुलाई 2024/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल

    ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम के तहत महतारी वंदन योजना के हितग्राही से वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होने उद्यान विभाग और वन विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पताल एवं अन्य शासकीय कार्यालय परिसर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम जनमन के तहत शिविर लगाकर विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है । जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी लंबे समय से अनुपस्थित है उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों के पदोन्नति प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जन शिकायत की जानकारी विभागवार ली तथा जनशिकायत, ई समाधान, प्रधानमंत्री पोर्टल, सीएम जन चौपाल से प्राप्त प्रकरणों के आवेदन समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को मीटर रीडिंग सही करने एवं गलत रीडिंग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

     

    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूलों का समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष छुटे हुए हितग्राही का आयुष्मान बनाना है सभी पंचायत के सचिव को सक्रिय कर आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से छात्रावास आश्रम, शौचालय, बाउंड्री वॉल मरम्मत कार्य जैसे समस्याओं का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जहां जहां पानी की समस्या है वहां निराकरण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

    खरीफ मौसम में किसानों को समय पर खरीफ, बीज और खाद उपलब्ध करायी जाए। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने केसीसी कार्ड में प्रगति लाने के निर्देश दिए।उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा। नामांतरण, सीमांकन सहित अन्य राजस्व

    प्रकरण प्रकरण समय पर निराकरण करने के निर्देश

    दिए। कलेक्टर डॉ मित्तल ने जिले में मुख्यमंत्री द्वारा किए विभिन्न निर्माण कार्य की जानकारी ली एव प्राथमिकता के प्राक्कलन बनाकर विभाग को भेजने के निर्देश दिए।

     

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,अपर कलेक्टर श्री श्री प्रदीप कुमार साहू,सर्व एसडीएम सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* हितग्राहियों में भारी उत्साह, जिले में 2 लाख से अधिक पौधे किए जायेंगे वितरित
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?