Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बलरामपुर के नए पुलिस अधीक्षक IPS राजेश अग्रवाल ने कार्यभार संभाला….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बलरामपुर के नए पुलिस अधीक्षक IPS राजेश अग्रवाल ने कार्यभार संभाला….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    बलरामपुर के नए पुलिस अधीक्षक IPS राजेश अग्रवाल ने कार्यभार संभाला….

    बलरामपुर 23 जुलाई 2024:- जिले के नए पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह का स्थान लेंगे। डा सिंह का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर हुआ है। इसके पहले पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया।

     

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर नए पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल का निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह ने स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नए पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक ली। जिले की भौगोलिक स्थिति को लेकर भी उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों से जानकारी ली।

     

    पहली बैठक में ही उन्होंने सभी को शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिले की पुलिसिंग को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। बताते चलें कि राजेश अग्रवाल इसके पहले रायगढ़, जयपुर एवं सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

    छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में बतौर सेनानी भी उन्होंने कार्य किया है। पुलिस के क्षेत्र में कार्य करने का उन्हें लंवा अनुभव है। उनके अनुभव का लाभ अब बलरामपुर जिले को मिलेगा। बलरामपुर जिले की सीमाएं झारखंड, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश से लगी हुई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ती है।

    बलरामपुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा कई गंभीर घटनाओं के अपराधियों को खोज निकालने में भी उनके नेतृत्व में पुलिस सफल रही। सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी उन्होंने पुलिस की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में भी उन्हें सफलता मिली। सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में भी उनका कार्य उपलब्धियों भरा रहा। निष्पक्ष व शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोरबा समेत इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पशु विभाग के परिचालक श्री सुशील कुमार भगत को अंतिम अवसर देते हुए 07 दिवस के भीतर उपस्थित होने के निर्देश
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?