Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोरबा समेत इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोरबा समेत इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कोरबा समेत इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी

    रायपुर,22 जुलाई। प्रदेश में आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और कोरबा में हेवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है।

     

    पिछले तीन दिनों में प्रदेश में अब तक 401.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 457.4 में मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, जो सामान्य से 12% कम है। बीजापुर में बारिश का एक्सेस कोटा हो गया है। यहां 943.2 मिलीमीटर बारिश हुई है जो औसत बारिश से 85% ज्यादा है। वहीं बालोद में 25% सुकमा में औसत वर्षा से 50% ज्यादा दर्ज की गई है।

     

    अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

     

    मौसम विभाग के मुताबिक 24 जुलाई को जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 25 और 26 जुलाई को ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

     

    आज भी रायपुर में बारिश के आसार

     

    बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत सिस्टम ओडिशा से आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र तक पहुंच गया है। इस वजह से 24 घंटे में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान रायपुर में भी बारिश के आसार हैं।

     

    पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण खारुन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अगले 2 दिन लगातार बारिश होती रही तो नदी का पानी ओवरफ्लो होने से पुल पर आवाजाही बंद हो जाएगी। फिलहाल नदी में पानी का स्तर 3.3 मीटर तक पहुंच गया है।

     

    प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री मुंगेली में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 नारायणपुर में रहा। रायपुर में दिन का तापमान 27.6 डिग्री, बिलासपुर में 32.2, अंबिकापुर में 32, जगदलपुर में 25.2 और दुर्ग में 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बलरामपुर के नए पुलिस अधीक्षक IPS राजेश अग्रवाल ने कार्यभार संभाला….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?