Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* स्व अनुशासन के साथ कर्त्तव्यों का पालन करें अधिकारी और शिक्षक – कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* स्व अनुशासन के साथ कर्त्तव्यों का पालन करें अधिकारी और शिक्षक – कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्व अनुशासन के साथ कर्त्तव्यों का पालन करें अधिकारी और शिक्षक – कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल*

    *बीईओ, बीआरसीसी और एबीईओ की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न*

    जशपुरनगर,31,जुलाई,2024/

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी की उन्मुखीकरण कार्यशाला आज संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित की गई ।

    कलेक्टर रवि मित्तल ने कार्यशाला में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और शिक्षक अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कर्त्तव्यों का पालन करें । अपने दायित्वों को शिक्षक स्वयं महसूस करें और बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छा और सफल इंसान बनायें । जिससे खुद पर गर्व कर सकें । उन्होंने यह भी कहा कि दण्ड किसी समस्या का समाधान नहीं होता, सभी को प्रोत्साहन चाहिए होता है । उन्होंने अच्छे शिक्षकों को चिन्हांकित कर प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए । साथ ही सभी बीईओ को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं पर विशेष फोकस करने को भी कहा ।

    सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने अध्ययन में होशियार बच्चों के साथ कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा । विद्यालयों की मानिटरिंग की विकासखण्डवार साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने की उन्होंने बात कही । सभी को मोटिवेट करते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप अपने सामाजिक सरोकार को समझते हुए कुछ अच्छा करना चाहते हैं या कोई बेहतर बदलाव लाना चाहते हैं तो आपको किसी बड़े पद पर होने की आवश्यकता नहीं है, वे आप जिस स्तर पर भी हैं, वहां से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कर सकते हैं । अधिकारियों से उन्होंने कार्यशाला का फीडबैक भी लिया ।

    यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने उन्मुखीकरण में सभी बीईओ, एबीईओ और बीआरसीसी को जिले की बेहतर शिक्षा के लिए कैसे कार्य करें ? यह समझाया । विकासखण्ड स्तर से संकुल स्तर तक मानिटरिंग के वर्कप्लान के साथ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में साल भर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी ।

    जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्य करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए । उन्मुखीकरण कार्यशाला में यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय व संजय दास सहित सभी बीईओ, एबीईओ व बीआरसीसी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले में हाथी से जनहानि रोकने सक्रिय हुआ एनीमल ट्रेकर डीवाईस
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से पूर्व में 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त किया जा चुका है
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?