Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 1
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से पूर्व में 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त किया जा चुका है
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से पूर्व में 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त किया जा चुका है

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जाली नोट का दुर्व्यापार करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *जाली नोट का व्यवसाय करने में सम्मिलित 02 आरोपी ललित कुमार त्रिपाठी एवं अर्जून राम चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,* 

    *आरोपी ललित कुमार त्रिपाठी दोनों पार्टी से मध्यस्ता कर मोटा कमीशन प्राप्त करता था,* 

    *उक्त प्रकरण में सम्मिलित एक आरोपी सम्पत कुमार टोप्पो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है,* 

    *सम्पत कुमार टोप्पो के कब्जे से पूर्व में 500 रू. के जाली नोट 150 नग कुल 75 हजार रू., 500 रू. के 98 नग असली रकम कुल 49 हजार रू. एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज जप्त किया जा चुका है,*

    *थाना बागबहार में आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 489(बी), 489 (सी), 120(बी) का अपराध पंजीबद्ध,*

    *प्रकरण का 01 अन्य आरोपी फरार, पतासाजी जारी,*

    *गिरफ्तार आरोपीगण:-*

    1. ललित कुमार त्रिपाठी उम्र 55 साल निवासी सिलसिला बैगापारा थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा।

    2. अर्जून राम उम्र 28 साल निवासी बालाछापर छोटाबनई थाना सिटी कोतवाली जशपुर।

     

    —–00——

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.06.2024 के दिन के लगभग 12 बजे थाना बागबहार द्वारा ग्राम चिकनीपानी स्थित भरारी नाला के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग के आल्टो कार क्र. सी.जी. 16 सी.एम. 9300 में सवार सम्पत कुमार टोप्पो निवासी कोरिमा थाना अंबिकापुर के कब्जे से 500-500 रू. के नकली नोट कुल 150 नग 75 हजार रू. नकली नोट के साथ 500-500 रू. के असली नोट 98 नग 49 हजार नगद एवं 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज मिलने पर जप्त करते हुये सम्पत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सम्पत कुमार टोप्पो ने बताया था कि उसने सिलसिला निवासी ललित कुमार त्रिपाठी के बतायेनुसार असली नोट के बदले में 05 गुना नकली नोट बाहर का एक पार्टी देगा। ऐसा कहने पर सम्पत कुमार टोप्पो 50 हजार नगद व्यवस्था कर वह ललित कुमार त्रिपाठी के साथ कार में सवार होकर चिकनीपानी के भरारी नाला के पास आया था। इस दौरान वहां उसे अर्जून राम एवं 01 अन्य व्यक्ति मिले एवं वे सभी कार में बैठकर रकम का सौदा कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस के आते देख ललित कुमार त्रिपाठी, अर्जून राम एवं 01 अन्य व्यक्ति कार से उतरकर जंगल की ओर भाग गये। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की मुखबीर से एवं सायबर सेल से निरंतर पतासाजी की जाकर उनके ठिकानों में लगातार दबिश दी जा रही थी।

    फरार आरोपियों की पतासाजी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम को ललित कुमार त्रिपाठी उर्फ ललित महाराज के दिनांक 31.07.2024 को घर में आने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया एवं अर्जून राम को कुनकुरी में मौजूद होने की सूचना मिलने पर उसे कुनकुरी से अभिरक्षा में लिया गया, इस दौरान दोनों के घर की बारीकी से तलाशी ली गई, तलाशी में नकली नोट से संबंधित कोई उपकरण, सामग्री या नकली नोट बरामद नहीं हुआ है। अर्जून राम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया है जिससे वह अन्य 01 फरार आरोपी से बात किया है, ललित कुमार त्रिपाठी अपने मोबाईल को कहीं फेंक दिया है। पूछताछ में उक्त दोनों आरोपियों ने उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताया है। प्रकरण का एक आरोपी फरार है, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है। *आरोपी 1- ललित कुमार त्रिपाठी उम्र 55 साल निवासी सिलसिला बैगापारा थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा एवं 2- अर्जून राम उम्र 28 साल निवासी बालाछापर छोटाबनई थाना सिटी कोतवाली जशपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 31.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक सरोज टोप्पो, उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, स.उ.नि. नारायण प्रसाद साहू, प्र.आर. अनंत मिरास, प्र.आर. 118 लव कुमार, प्र.आर. 331 अरविन्द साय पैंकरा, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 28 आकाश कुजूर, आर. 235 बूटा सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *”थाना बागबहार द्वारा नकली नोट का व्यवसाय करने वाले गैंग के कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, 01 अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्पेशल टीम को लगाया है।”*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* स्व अनुशासन के साथ कर्त्तव्यों का पालन करें अधिकारी और शिक्षक – कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बगीचा एसडीएम ने राजस्व मामलों की समीक्षा
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    De toegankelijkheid van beste casino zonder cruks

    October 29, 2026

    Trender och framtid för spel utan licens

    October 29, 2026

    Новые возможности, которые ожидают от 1win в 2024 году

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Dlaczego każda strona lustrzana kasyna Lemon Casino jest istotna?
    • Porozumění herním pravidlům v CZ Casino aplikaci
    • De toegankelijkheid van beste casino zonder cruks
    • Trender och framtid för spel utan licens

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?