Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अशोक जुनेजा बने रहेंगे DGP साय सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव… पुलिस मुखिया बनने का ख्वाब देख रहे हैं अधिकारियों के मंसूबे पर पानी फिरा…. छत्तीसगढ़ के इतिहास में डीजीपी को एक्सटेंशन देने का पहला मामला….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अशोक जुनेजा बने रहेंगे DGP साय सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव… पुलिस मुखिया बनने का ख्वाब देख रहे हैं अधिकारियों के मंसूबे पर पानी फिरा…. छत्तीसगढ़ के इतिहास में डीजीपी को एक्सटेंशन देने का पहला मामला….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    अशोक जुनेजा बने रहेंगे DGP साय सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव… पुलिस मुखिया बनने का ख्वाब देख रहे हैं अधिकारियों के मंसूबे पर पानी फिरा…. छत्तीसगढ़ के इतिहास में डीजीपी को एक्सटेंशन देने का पहला मामला….

    रायपुर 03 अगस्त 2024:- छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा अगले 06 महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे ये साफ हो गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार श्री जुनेजा को एक्सटेंशन देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को अपनी ओर से प्रस्ताव भेज दिया है। बताया गया है कि यह एक्सटेंशन 6 महीने तक के लिए हो सकता है। श्री जुनेजा इसी महीने की चार तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले थे। राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने के बाद से पुलिस मुखिया बनने का ख्वाब देख रहे अधिकारियों के मंसूबे पर पानी फिरा…

     

    छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में आज तक किसी भी पुलिस महानिदेशक व चीफ सेक्रेटरी को एक्सटेंशन नहीं मिला था यह सही है कि दो चीफ सेक्रेटरी के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र को पूर्व में भेजा गया था किंतु उसे भी केंद्र सरकार द्वारा ना मंजूर कर दिया गया था यह पहला मौका होगा जब राज्य में किसी पुलिस महानिदेशक को एक्सटेंशन दिया जा रहा है।

    माना जा रहा था कि उनके स्थान पर नए डीजीपी की नियुक्ति हो जाएगी, लेकिन इस नई नियुक्ति के लिए डीपीसी नहीं की गई थी। यह डीपीसी यूपीएससी दिल्ली में होने वाली थी। इधर राज्य में डीजीपी बदलने की संभावनाओं को लेकर अटकलों में नए डीजीपी के नाम की चर्चाएं भी तेज हो गई थी। सारी चर्चाओं, अटकलों पर उस समय विराम लग गया जब राज्य सरकार की ओर से श्री जुनेजा को एक्सटेंशन देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया।

    बात दें कि जुनेजा का कार्यकाल 4 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसमें बताया गया था कि डीजीपी के लिए नए नाम का का प्रस्ताव भेजा जाएगा। जानकारों का यह भी कहना है कि ऐसे में जब दो दिन बाद डीजीपी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, बिना भारत सरकार की हरी झंडी के राज्य सरकार प्रस्ताव नहीं भेजेगी। ऐसा समझा जाता है कि पिछले सप्ताह सरकार दिल्ली में थी।वहां इस संदर्भ में बात हुई होगी। इसके बाद दिल्ली से कोई मैसेज आया होगा, तभी एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजने का फैसला हुआ होगा।

    छत्तीसगढ़ बनने के बाद अभी तक न तो किसी डीजीपी को एक्सटेंशन हुआ है और न ही चीफ सिकरेट्री का। अशोक जुनेजा पहले डीजीपी होंगे, जिन्हें छह महीने का एक्सटेंशन मिलने जा रहा है। इससे पहले दो चीफ सिकरेट्री को एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव जरूर गया था मगर भारत सरकार ने मना कर दिया। नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ में जिस तरह कामयाबी मिली है, उससे इसमें कोई संशय नहीं था कि अगर राज्य से प्रस्ताव जाएगा तो भारत सरकार मना कर दें। क्योंकि, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों के खात्मे को जमकर भुनाया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleयरथतश्ररथ
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?