Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से

    रायपुर, 3 अगस्त, 2024.हरेली के उल्लास को संजोने मुख्यमंत्री निवास परंपरागत तरीके से सजाया जा रहा है। हरेली के दिन 4 अगस्त को यहां किसान भाइयों के हल खुरपी नजर आयेंगे। गेड़ी में लोगों का उत्साह नजर आयेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगी तथा अतिथिगण इस अवसर पर हरेली का आनंद लेंगे और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करेंगे।

    हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री सबसे पहले विधिविधान से कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे। हरेली के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ अंचल में लोग अपने अपने लोकगीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अंचल के सभी नृत्य एवं लोकगीतों का आयोजन करने कहा है ताकि पूरा छत्तीसगढ़ समवेत रूप में मुख्यमंत्री निवास में अपने पूरे सांस्कृतिक वैविध्य में नजर आये।

    करमा, राउत नाचा के सुंदर गीतों और लयबद्ध नृत्य के साथ आयोजन की शुरूआत होगी। फिर परंपरागत खेलों का आयोजन होगा। इसमें डंडा, भौंरा, बांटी जैसे खेल होंगे। हरेली आयोजन में सबसे यादगार गेड़ी होती है गेड़ी में चलकर लोग पुराने दिनों को याद करेंगे।

    मुख्यमंत्री इस अवसर पर हरेली त्योहार से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे। साथ ही वे जनमानस को हरेली का संदेश भी देंगे। इस बार हरेली इस मायने में भी खास है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया है और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में लोग बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। चूंकि हरेली त्योहार प्रकृति का ही त्योहार है इसलिए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेश के नागरिकों से कहा है कि धरती मां ने हमें अमूल्य संसाधन दिये हैं। छत्तीसगढ़ की धरती बहुत सुंदर धरती है। अपनी धरती मां का श्रृंगार करने एक पेड़ जरूर लगाएं। इस दिन पूरे प्रदेश में लोग पौधे लगाएंगे।

    हरेली त्योहार में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही किसान भाइयों को भी कृषि उपकरणों का वितरण किया जाएगा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अशोक जुनेजा बने रहेंगे DGP साय सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव… पुलिस मुखिया बनने का ख्वाब देख रहे हैं अधिकारियों के मंसूबे पर पानी फिरा…. छत्तीसगढ़ के इतिहास में डीजीपी को एक्सटेंशन देने का पहला मामला….
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार! बिलासपुर ,कवर्धा स्थित आवासों में सुबह सुबह टीम की दबिश – CBN 36
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?