Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत से बिलासपुर में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट, आइये पढ़े पूरी खबर
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत से बिलासपुर में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट, आइये पढ़े पूरी खबर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत से बिलासपुर में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट, आइये पढ़े पूरी खबर

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो महिला की मौत हो गई। दोनों मामले बिलासपुर के हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने लोगों को लक्षणों के बारे में बताया है। साथ ही टीमों को तैनात किया गया है ताकि संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा सके।

     

    स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामले कोरिया जिले के ग्राम पंडोपारा निवासी 51 वर्षीय महिला का है। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। 4 अगस्त को रेफर कर अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की स्थिति लगातार खराब होती गई। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन शुक्रवार को मौत हो गई।

     

    दूसरा मामला जांजगीर चांपा के ग्राम लक्षनपुर में रहने वाली 66 वर्षीय महिला का है। 6 अगस्त को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने के बाद परिजन 8 अगस्त की सुबह अपोलो अस्पताल से निकाल कर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां मरीज की मौत हो गई।

    29 जुलाई से 9 अगस्त तक की अवधि में अपोलो अस्पताल में 9 मरीज स्वाइन फ्लू के मिले हैं। इनमें पांच मरीज बिलासपुर जिले के हैं। दो मरीज कोरिया और एक जांजगीर का है। वर्तमान में पांच मरीजों का अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन शासकीय व निजी अस्पताल से मरीजों की जानकारी ली जा रही है। जिले में लगातार जन चौपाल आयोजित कर लोगों को विभिन्न मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षणों और आम सर्दी-जुकाम से फर्क के बारे में बताया जा रहा है।

     

     

    वर्जन

     

    अपोलो अस्पताल और एक अन्य अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो महिला की मौत हो गई है। अपोलो अस्पताल में अभी भी पांच मरीज भर्ती हैं। इससे निपटने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है।

    – डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, सीएमएचओ

    ऐसे पहचानें स्वाइन फ्लू को

    एच 1 एन 1 इंफ्लूएंजा भी सामान्य इंफ्लूएंजा यानी सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाला होता है। अंतर यह है कि सामान्य सर्दी-जुकाम तीन दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन स्वाइन फ्लू में कई दिनों तक चलता है।

     

     

    स्वाइन फ्लू श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिल, किडनी, फेफड़े, रक्तचाप, कैंसर आदि की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह फ्लू घातक हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बांकीटोली में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एक्शन में साय सरकार ,भ्रष्टाचार में लिप्त 3 उप पंजीयक निलंबित ,वित्त मंत्री चौधरी ने दिए यह सख्त संदेश ,मचा हड़कम्प ….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?