Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* चोरी के वाहन की पहचान छुपाने के लिये वह वाहन को मोडिफाई कर उसके रंग को चेंज कर देता था,
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* चोरी के वाहन की पहचान छुपाने के लिये वह वाहन को मोडिफाई कर उसके रंग को चेंज कर देता था,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * जशपुर पुलिस ने कुख्यात अंर्तजिला मोटर सायकल चोर अमरनाथ सोनी निवासी धुमाडांड़ (कुनकुरी) को चोरी के 02 मोटर सायकल समेत किया गिरफ्तार भेजा गया जेल,*

    * आरोपी ने जशपुर जिले में 11 एवं अन्य जिलों का मिलाकर कुल 25 चोरी की घटना को अनजान दिया है,*

    * राह चलते अनजान लोगों से लिफ्ट मांगकर, अनजान व्यक्ति से दोस्ती बढ़ाकर साथ में सेल्फी लेकर एवं साथ में खा-पीकर बहाने से उनके मोटर सायकल की चोरी कर लेता था अमनाथ सोनी,*  

    * जाॅंजगीर-चांपा, अंबिकापुर, रायगढ़ एवं जषपुर जिले के थाना दुलदुला, कुनकुरी, पत्थलगांव क्षेत्र में चोरी का अपराध घटित कर चुका है,*

    * आरोपी अमरनाथ सोनी को अंबिकापुर, जशपुर, पत्थलगांव एवं कुनकुरी क्षेत्र में चोरी करने के अपराध में जेल की हवा खा चुका है,*

    * चोरी के वाहन की पहचान छुपाने के लिये वह वाहन को मोडिफाई कर उसके रंग को चेंज कर देता था,*

    * आरोपी के विरूद्ध थाना कांसाबेल में अप.क्र. 91/23 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।*

     

    *आरोपी का नाम:- अमरनाथ सोनी उम्र 23 साल निवासी धुमाडांड़ नवाटोली थाना कुनकुरी।*

     

    *जप्ती:-1-हीरो स्पलेण्डर मोटरसायकल बिना नंबर का (धरमजयगढ़ क्षेत्र से चोरी किया हुआ)।*

    *2-एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल (कांसाबेल क्षेत्र से चोरी किया हुआ)*

    —00—

     

    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पिछले दिनों थाना कुनकुरी द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान अमरनाथ सोनी कुनकुरी में चोरी के मोटर सायकल में घूम रहा था, उसे पुलिस द्वारा रोककर घूम रहे वाहन एवं उसके दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देने पर संदेह होने पर पुलिस द्वारा उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अमरनाथ सोनी ने उक्त मोटर सायकल को चोरी का होना बताया एवं अपने पास 01 अन्य मोटर सायकल जो धरमजयगढ़ क्षेत्र से चोरी करना बताया उसे पेश करने पर जप्त किया गया है। दोनों मोटर सायकल में नंबर अंकित नहीं है। आरोपी इतना शातिर है कि उसने चोरी किया हुआ मोटर सायकल एचएफ डिलक्स के टंकी एवं अन्य हिस्से को हरे रंग से काला रंग में परिवर्तित कर दिया है।

    प्रार्थी सुनील राम उम्र 20 साल निवासी शब्दमुंडा थाना कांसाबेल ने दिनांक 11.07.2023 को थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक को नास्ता करने अपने मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र. सी.जी. 14 एम.के. 9896 में सवार होकर अन्नपूर्णा होटल मुड़ाटोली कांसाबेल में गया था, मोटर सायकल को होटल के बाहर में खड़ा किया था उसी दौरान अमरनाथ सोनी इसके पास आया और दोस्ती बनाने की बात करने लगा, कुछ देर बातचीत करने के बाद अमरनाथ सोनी एवं प्रार्थी ने दोस्ती बढ़ाने के लिये साथ में सेल्फी फोटो लिया। उसके बाद प्रार्थी द्वारा टेबल में रखे मोटर सायकल की चाबी को आरोपी धीरे से चुपचाप पकड़कर होटल के बाहर निकला और बिना कुछ कहे अचानक मोटरसायकल स्टाॅर्ट कर वहां से भाग गया। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में चोरी का अपराध क्र. 91/23 धारा 379 भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

    विवेचना दौरान पुलिस द्वारा आरोपी अमरनाथ सोनी का सेल्फी फोटो दिखाकर आस-पास पहचान कराकर काफी दिनों से पतासाजी की जा रही थी, आरोपी काफी दिनों से घर से फरार चल रहा था, चेकिंग के दौरान हाथ में आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमरनाथ सोनी उम्र 23 साल निवासी धुमाडांड़ नवाटोली थाना कुनकुरी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 12.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    आरोपी अमरनाथ सोनी जशपुर जिले का कुख्यात चोर है, इसके विरूद्ध जशपुर जिले के थाना दुलदुला, कुनकुरी, पत्थलगांव एवं जाॅंजगीर-चांपा, अंबिकापुर, रायगढ़ जिले के थानों में अपराध दर्ज है एवं अंबिकापुर, जशपुर, पत्थलगांव एवं कुनकुरी क्षेत्र में चोरी करने के अपराध में जेल की हवा खा चुका है।

    उक्त कार्यवाही में थाना स्टाॅफ सहित थाना कांसाबेल के निरीक्षक गौरव पांडे, प्र.आर. मनोज भगत, आर. शरदचंद बेहरा, आर. सुदीप एक्का का सराहनीय योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- *”अमरनाथ सोनी अत्यंत शातिर किस्म का आरोपी है, इसके कब्जे से चोरी की 02 मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध जशपुर जिले के अनेकों थाना एवं रायगढ़, अंबिकापुर, जाॅंजगीर-चांपा में चोरी का अपराध दर्ज है एवं पूर्व में चोरी के अपराध में जेल जा चुका है। अन्य जिलों के थानों में इसकी सूचना दी जा रही है।”*

     

    —00—

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने गौ तस्करों के आर्थिक प्रतिष्ठानों पर बड़ा चोंट पहुंचाया,
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बेहतर कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?