Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* थाना नारायणपुर जिला जशपुर के अपराध क्रमांक 116/22 धारा 379, 341, 34 भादवि. के लम्बे समय से फरार आरोपी सजाद उर्फ बुटन, शमशेर अहमद पिता सिकन्दर अली सा. साईटांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ.ग. को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* थाना नारायणपुर जिला जशपुर के अपराध क्रमांक 116/22 धारा 379, 341, 34 भादवि. के लम्बे समय से फरार आरोपी सजाद उर्फ बुटन, शमशेर अहमद पिता सिकन्दर अली सा. साईटांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ.ग. को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     *वर्ष 2022 चोरी के प्रकरण में लम्बे समय से फरार आरोपी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा।*

    *चोरी के फरार आरोपी को थाना नारायणपुर पुलिस ने ग्राम सांईटांगरटोली थाना लोदाम से किया गिरफ्तार।*

     *सक्रिय मुखबीर तंत्र से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी को ग्राम सांईटांगरटोली थाना लोदाम से हुई गिरफ्तारी।*

    *थाना नारायणपुर जिला जशपुर के अपराध क्रमांक 116/22 धारा 379, 341, 34 भादवि. के लम्बे समय से फरार आरोपी सजाद उर्फ बुटन, शमशेर अहमद पिता सिकन्दर अली सा. साईटांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ.ग. को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।*

             

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नारायणपुर जिला जशपुर के अप. क्रं. 29/2022 धारा 279,304(ए) भा.द.वि. में जप्त शुदा चेचिस वाहन को घटना स्थल अम्बाटोली से लाकर थाना गेट छोटा होने के कारण अन्दर नहीं ले जाने से उक्त चेचिस वाहन को आर्यन पेट्रोल पम्पं के बगल में सुरक्षार्थ रखी गई थी जिसके 08 नग टायर मय डिस्क के आरोपी जुनेद खान सा. साईटांगरटोली, तौसिफ खान सा. खरवाटोली, इमरान खान सा. केराडीह, तथा बिरेन्द्र भगत सा. मटासी थाना नारायणपुर के द्वारा वर्ष 2022 में अक्टुबर-नवम्बर माह में चोरी कर 02 नग टायर को इमरान खान बेचने के लिए अपने पास रखा था। तथा 06 नग टायर को मय डिस्क के बिरेन्द्र भगत के पिकप क्रं. सी.जी. 13 ए.डी. 2036 में लोड करके इमरान खान और जुनेद खान साईटांगर टोली ले जाकर शमशेर अहमद 02 नग टायर मय डिस्क के 30,000 रू. में खरीदा था तथा सजाद उर्फ बुटन पिता सिकन्दर अली के लिए 04 नग टायर मय डिस्क के 50,000 रू. में बेचे थे।

    उपरोक्त दोनों आरोपी चोरी का टायर खरीद कर सजाद उर्फ बुटन ने स्वयं के ट्रक क्रं. सी.जी. 04 एल.पी. 3317 में 04 नग टायर डिस्क सहित चला रहा था। तथा शमशेर अहमद स्वंय के ट्रक क्रं. सी.जी. 04 एल.पी. 3316 में 02 नग टायर डिस्क सहित लगा कर चला रहा था। 02 साल चलाने के बाद टायर पुराना एवं घीस जाने से दोनों आरोपी निकाल कर अपने घर में रखे थे।

    प्रकरण के पूर्व में चोरी के आरोपी इमरान खान पिता मुस्तकीम खान, विरेन्द्र सुमन पिता स्व. बलदेव राम भगत सा. मटासी थाना नारायणपुर जिला जशपुर छ.ग. ने मेमोरण्डम कथन में बताया था कि चोरी का टायर डिस्क को साईटांगर टोली के सजाद उर्फ बुटन, शमशेर अहमद को बेचा था। दोनों आरोपी को दिनांक 12.11.2022 को गिरफतार कर रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। जो दोनों आरोपी जमानत पर है, तथा टायर खरीदने वाले आरोपी ट्रक ड्रायवर है जिसके कारण हमेशा बाहर रहते थे। प्रकरण में लगातार विवेचना क्रम में मुखबीर तंत्र लगाया गया था।

    पुलिस अधीक्षक श्री शषि मोहन सिंह को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण के आरोपी सजाद उर्फ बुटन, शमशेर अहमद पिता सिकन्दर अली सा. साईटांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ.ग. दोनों आरोपी राखी त्यौहार के समय अपने घर साईटांगरटोली आये है कि सूचना पर थाना नाराययणपुर पुलिस को जानकारी से अवगत कराते हुए थाना नारायणपुर पुलिस हमराह स्टाफ के द्वारा दबिश देकर उक्त दोनों आरोपी से चोरी का माल टायर सहित पुलिस हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपीयों से पूछताछ करने पर मेमोरण्डम कथन के आधार पर सजाद उर्फ बुटन से 06 नग टायर मय डिस्क के और शमशेर अहमद से 02 नग टायर मय डिस्क के बरामद कर जप्त कर दोनों आरोपी के विरूद्व अपराध घटित होना पाये जाने से गिरफतार कर दिनांक 21.08.2024 को माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    पुलिस कप्तान जिला जशपुर ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को पुराने प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि पुराने प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी की कार्यवाही करे। आने वाले समय में पुराने प्रकरण के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी।

    *आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पत्थलगांव अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण में क्रिमिनल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद का असर पत्थलगांव में जबरदस्त रहा सभी दुकानें लगभग बंद थी
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ से झारखण्ड की ओर बूचड़खाना के लिए अवैध रूप से परिवहित किये जा रहे 10 प्रकरण में 13 मवेशी वाहन को किये गये राजसात की कार्यवाही
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?