Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहा सड़कों का निर्माण
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहा सड़कों का निर्माण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहा सड़कों का निर्माण* 

    *पहाड़ी कोरवा बाहुल्य गांव डुमरटोली से बाचाटोली तक बनी सड़क*

    *जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम बलादरपाठ तक मनरेगा के तहत पहुंच मार्ग बनकर तैयार* 

    *ग्रामीणों को मिली राहत, आवागमन हुआ सुगम* 

    जशपुरनगर 26 अगस्त 2024/ जशपुर जिला दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और सघन वन क्षेत्र से घिरा हुआ है और यह इस जिले की भौगोलिक विशेषता भी है। अपने इस भौगोलिक विशेषता के कारण एक ओर जहां जिला प्राकृतिक सौंदर्य और जलवायु के लिए प्रदेश में जाना जाता है। वहीं इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण दूर-दराज के लोगों को अपने गांवों और बसाहटों से तहसील एवं जिला मुख्यालयों तक पहुंचना पहले किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम जनमन योजना और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत बेहतर ढंग से मूलभूत सुविधाएँ जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य गांवों, बसहटों तक आसानी से पहुंच रही है।

     

     

    *पहाड़ी कोरवा बाहुल्य गांव डुमरटोली से बाचाटोली तक बनी सड़क*

     

    जनपद पंचायत बगीचा में ग्राम पंचायत सन्ना पहाड़ी कोरव बाहुल्य क्षेत्र है, इस ग्राम पंचायत के बलादरपाठ जो कि अत्यंत दुर्गम एव पहाड़ी क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण कार्य डुमरटोली से बाचाटोली तक स्वीकृत किया गया। स्वीकृति के पहले पहाड़ी कोरवा बस्ती तक बारिश के मौसम में पहुंच पाना मुश्किल होता था। ऐसे में वर्तमान में लगभग 2000 मीटर द्वतीय श्रेणी सड़क डुमरटोली से बाचाटोली टोली तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण हो रहा। इन ग्रामों में भी पक्की सड़क का निर्माण किया जाना है।

     

    जिससे 47 पहाड़ी कोरवा परिवार जिनकी जनसंख्या लगभग 100 से अधिक है। अब उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में एवं शासन की महत्वपुर्ण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अत्यधिक लाभदायक हो रहा है। ग्रामीणजन को आवागमन की सुविधा हो रही है, एम्बुलेंस जैसे अति महत्त्वपूर्ण वाहन पहाड़ी कोरवा बस्ती तक आसानी से पहुंच रहे है। इसके लिए ग्रामीणों अत्यंत खुश हैं और शासन-प्रशासन का आभार जताया है ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* लगातार बारिस की वजह से अस्थाई रूप से बहे डायवर्सन रोड को दूसरे दिन ही पुनः करा दिया गया निर्माण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    July 24, 2026

    जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..

    July 24, 2026

    ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?