Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार,*

    *गांजा तस्करी का फरार मुख्य सरगना हीराधर यादव कोतबा पुलिस के हत्थे चढ़ा एवं कुनकुरी पुलिस ने भी गुपचुप ठेला के माध्यम से नशीली टेबलेट का बिक्री करते दिवाकर ताम्रकार को रंगे हाथ किया गिरफ्तार,*

    *गांजा तस्करी में सम्मिलित एक 16 वर्षीय बालक को पूर्व में बाल संप्रेषण गृह भेजा चुका है, अन्य 02 फरार आरोपियों की पतासाजी जारी,*

    *पिछले माह हीराधर यादव का 27 किलोग्राम कीमती 2,70,000 /- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) एवं तस्करी में प्रयुक्त हुंडई आई 10 कार को जप्त किया गया था,* 

    *हीराधर यादव पूर्व में वर्ष 2014 में सीतापुर (सरगुजा) क्षेत्र में गांजा तस्करी करने के मामले में जेल जा चुका है,*  

    *आरोपियों के विरूद्ध चौकी कोतबा में अप.क्र. 94/24 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज,*

    *दिवाकर ताम्रकार के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 22(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध दर्ज।*

    ——-00——         

       

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

     

    कोतबा के गांजा तस्करी मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.06.2024 के शाम लगभग 07 बजे पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लैलुंगा (रायगढ़) की ओर से कुछ लोग एक कार क्र. सी.जी. 13 ए.डब्ल्यू 4063 में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये कोतबा की ओर आने की सूचना मिलने पर तत्काल चैकी प्रभारी कोतबा के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर के बतायेनसार ग्राम पीठाआमा चैक के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान कार क्र. सी.जी. 13 ए.डब्ल्यू 4063 के चालक एवं उसमें सवार कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे एवं पानी गिरने का मौका पाकर भाग गये, पुलिस द्वारा उनके भागने पर तत्काल कार के पास जाकर घेराबंदी किया गया उक्त कार में एक 16 वर्षीय बालक मिला जो कार का गेट नहीं खुलने पर भागने में असफल रहा, पुलिस द्वारा उक्त बालक से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई, तलाषी दौरान वाहन की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा 27 किलोग्राम कीमती 2,70,000 /- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) मिलने पर कार सहित जप्त कर अपचारी नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। अपचारी बालक से पूछताछ पर बताया कि उक्त गांजा हीराधर यादव का है एवं गांजा को अन्य साथियों के साथ मिलकर लैलुंगा तरफ से लाना बताया। अपचारी बालक को पूछताछ उपरांत दिनांक 02.06.2024 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी।

    पुलिस की विशेष टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये दबिष देकर प्रकरण के मुख्य आरोपी हीराधर यादव को दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उसने उक्त अपराध में सम्मिलित होना स्वीकार किया है। *आरोपी हीराधर यादव उम्र 35 साल निवासी हल्दीझरिया थाना बागबहार* को दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राकेश सिंह, आर. आलोक टोप्पो, आर. उपेन्द्र सिंह, आर. दिलीप इत्यादि का योगदान रहा है।

    दिनांक 25.08.2024 को कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दिवाकर ताम्रकार द्वारा तपकरा रोड कन्या शाला के पास अपने गुचचुप, चाट ठेला के माध्यम से अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीला टेबलेट विक्रय कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा उसके ठेला में दबिश देकर उसके कब्जे से स्पाॅज्मो पाॅक्सीवान टेबलेट कुल 144 नग मिलने पर जप्त किया जाकर अभिरक्षा में लिया गया है, पूछताछ में आरोपी ने उक्त नषीला टेबलेट को विक्रय करने के उद्देष्य से अपने पास रखना बताया है। आरोपी *दिवाकर ताम्रकार उम्र 26 साल निवासी बजरंग नगर कुनकुरी* का कृत्य धारा 22(बी) का अपराध पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेष किया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह, औषधि निरीक्षक योगेश परस्ते, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. चंपा पैंकरा, आर. नंदलाल यादव की भूमिका रही है।

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- *”अवैध नशे, मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है, नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जशपुर पुलिस का इस पर विशेष ध्यान है। आम जनता से अपील है कि इस तरह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें।”*

     

    ——00——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहा सड़कों का निर्माण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    July 24, 2026

    जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..

    July 24, 2026

    ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?