Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन! कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केंद्रीय आवास एवम शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के लिए रायपुर विमानतल पहुंच गए है। जिनका स्वागत छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई मंत्रियों ने किया। आज रात करीब 10:00 बजे अमित शाह रायपुर पहुंचे है। BSF या वायु सेना के विशेष विमान से शाह रायपुर आये है। रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री 3 दिन बिताएंगे। अमित शाह का ये दौरा इस वजह से भी अहम है क्योंकि रायपुर में बैठकर वो देश से नक्सलवाद के खात्मे पर एक हाईप्रोफाइल बैठक लेंगे। इसके अलावा रायपुर में अमित शाह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB के ऑफिस का उद्घाटन भी करेंगे। वो 25 अगस्त की दोपहर रायपुर से लौटेंगे। अमित शाह की सुरक्षा में माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल MPV भी तैनात किए गए हैं।

     

    अमित शाह के साथ गृह मंत्रालय के आला अफसर भी रायपुर पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। शाह विभाग की हर छोटी-बड़ी अपडेट रायपुर से ही लेंगे। आस-पास के राज्यों में नक्सल मूवमेंट की रिपोर्ट भी अफसरों से गृह मंत्री लेने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के डीजीपी भी इसे लेकर रिपोर्ट तैयार करके बैठे हैं, जिसका प्रेजेंटेशन अमित शाह की मीटिंग में होगा। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने शाह के दौरे पर कहा- केंद्रीय गृहमंत्री प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और नक्सलियों के आत्म समर्पण के लिए उचित माहौल बनाने को लेकर किए जा रहे कामों की समीक्षा करेंगे। हम प्रदेश के विषयों को उनके समक्ष रखेंगे। उनका मार्गदर्शन और सहयोग हमें मिलता है।

     

    आज बस्तर में पीने के साफ पानी से लेकर राशन की सुविधा दूरस्थ अंचलों में दी जा रही है। वही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पूर्व ही विभिन्न राज्यों के उच्च अधिकारियों का राजधानी रायपुर में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक रायपुर पहुंचे चुके हैं। अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में प्रोटोकॉल अधिकारी भी पहुंचे हैं। 24 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह इंटरस्टेट कॉर्डिनेशन की बैठक लेंगे। इस बैठक में पड़ोसी राज्यों के सीएस और डीजीपी शामिल होंगे। बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की समीक्षा की जाएगी। बता दें कि गृहमंत्री शाह का तीन दिन का छत्तीसगढ़ दौरा है।

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    Oplus_0
    Oplus_0

     

    Oplus_131072

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर का निरीक्षण किया
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?