Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चाकू की नोक पर अपने साथ महिला को ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी सागर यादव को जशपुर पुलिस ने झारसुगुड़ा (ओड़िसा) से दबोचा, भेजा गया जेल,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चाकू की नोक पर अपने साथ महिला को ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी सागर यादव को जशपुर पुलिस ने झारसुगुड़ा (ओड़िसा) से दबोचा, भेजा गया जेल,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * चाकू की नोक पर अपने साथ महिला को ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार रहने वाले आरोपी सागर यादव को जशपुर पुलिस ने झारसुगुड़ा (ओड़िसा) से दबोचा, भेजा गया जेल,*

    *आरोपी की गिरफ्तारी में सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका,*

    *चौकी करडेगा थाना तपकरा क्षेत्र का मामला,*

    *आरोपी सागर यादव के विरूद्ध चौकी करडेगा थाना तपकरा में भा.न्या.संहिता की धारा-75, 78, 87, 351(2), 64(1) का अपराध पंजीबद्ध।*  

    —–00——

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी करडेगा क्षेत्र की विवाहित महिला ने दिनांक 25.07.2024 को थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका पति दिनांक 09.07.2024 को काम करने बम्बई गया है, उसी दिन करीब 3.00 बजे दिन में इसके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति फोन का आया और उसने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है, तब प्रार्थिया उसे बोली कि मैं तुमको नहीं जानती हूं कहकर फोन को काट दी। उसी दिन रात में यह घर के बाहर का लाईट जलाकर घर के अंदर सो रही थी, रात करीब 10.30 बजे इसके घर के खिड़की से किसी ने टार्च मारा तब यह जाग गई और चिल्लायी, तो इसके ससुर बाहर निकले तो वह अज्ञात व्यक्ति वहां से भाग गया। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से पुनः फोन आया और तुमसे मिलने आया था तुम घर से क्यो नहीं निकली बोला तब यह तुमको नहीं जानती हूं बोलने पर तब यह अपना नाम सागर यादव बताया और फोन काट दिया।

    दिनांक 14.07.2024 के रात करीब 10.30 बजे कोई इसके घर का दरवाजा को खटखटाया तब यह दरवाजा खोलकर बाहर निकली। तब सागर यादव बाहर दरवाजा के पास खड़ा था अपने दाहिना हाथ में एक चाकू पकड़ा था उसी हाथ से प्रार्थिया के मुंह का जोर से दबाकर बंद कर दिया और पीछे तरफ से जोर से पकड़कर जबरन खींचते हुए इनके नये आवास घर के पीछे एक पेड़ के नीचे ले जाकर इसके मुंह को कपड़ा से बांध दिया एवं जबरदस्ती दुष्कर्म किया। प्रार्थिया किसी तरह संघर्ष कर मुंह को खोली और जोर से चिल्लाने पर सागर यादव अंधेरे में दौड़कर वहां से भाग गया। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर सागर यादव के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का अरोपी घटना घटित कर फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

    महिला संबंधी गंभीर अपराध घटित होने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा चौकी प्रभारी करडेगा को आरोपी की अविलंब पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे, विवेचना दौरान मुखबीर एवं सायबर सेल से आरोपी के झारसुगुड़ा रेल्वे स्टेशन के पास मौजूद होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपी सागर यादव के मिलने पर उसे अभिरक्षा में लेकर चौकी करडेगा लाया गया, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी सागर यादव निवासी गट्टीबुड़ा घोईडांड़ चैकी करडेगा उम्र 18 साल 05 माह के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 12.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में स.उ.नि. उमेश प्रभाकर चौकी प्रभारी करडेगा, प्र.आर. 23 मुकेश कुमार, आर. 664 कलेश्वर साय पैंकरा तथा पु.अधी. कार्या. (सायबर सेल) से उनि नसीरूद्दीन अंसारी, सउनि हरिशंकर राम, आर. 699 अनिल सिंह का विशेष योगदान रहा है।

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने बीती रात्रि में जागरूक जनता की सूचना पर सख्त चेकिंग पाईंट लगाकर पशु तस्करों का पीछा किया
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स-पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस के दूसरे दिन की समीक्षा बैठक शुरू
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?