Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस अभिरक्षा से भागने पर महेंद्र राम एवं इसके साथी के विरुद्ध पृथक से भा. न्या.सं. की धारा 262 के तहत अपराध पंजीबद्ध
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस अभिरक्षा से भागने पर महेंद्र राम एवं इसके साथी के विरुद्ध पृथक से भा. न्या.सं. की धारा 262 के तहत अपराध पंजीबद्ध

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *हथकड़ी सहित फरार होने वाले आरोपी महेन्द्र राम को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    *आरोपी के कब्जे से हथकड़ी जंजीर एवं चोरी का बैटरी जप्त,*

    *पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी महेंद्र राम को कांसाबेल पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल,*

    *आरोपी एवं इसके साथियों के विरुद्ध थाना कांसाबेल में अप. क्र. 63/2024 धारा 379 भा.द.वि. दर्ज,*

    *पुलिस अभिरक्षा से भागने पर महेंद्र राम एवं इसके साथी के विरुद्ध पृथक से भा. न्या.सं. की धारा 262 के तहत अपराध पंजीबद्ध,*

    *प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की पतासाजी जारी।*

    —–00—–

    दिनांक 17/05/2024 के रात्रि 12 से 5 बजे के मध्य प्रार्थी के घर आंगन से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इसके मोटर सायकल क्रमांक CG14 MS 4769 प्लसर NS200 को कोई अज्ञात व्यक्ति के ‌द्वारा चोरी कर ले गये हैं, प्रार्थी के द्वारा प्रातः 5 बजे सुबह उठकर देखा जो इसका मोटरसाइकिल घर आंगन में नहीं था आस-पड़ोस में खोजबीन किया कहीं पता नहीं चला की रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान आरोपी असमन यादव उम्र 21 वर्ष को दिनांक 01.09.2024 को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक 17/05/2024 को रात में मोटर सायकल NS-200 क्रमांक CG14MS4769 को चोरी करना अपने मेमोरण्डम कथन में बताया है जिसे अपने घर से निकाल कर पेश करने गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

    प्रकरण के शेष आरोपी महेन्द्र राम एवं उसके 01 अन्य साथी को दिनांक 01/09/2024 को अभिरक्षा में लेकर उनका मेमोरण्डम कथन लेकर उसके मोटर सायकल तथा बटुराबहार से चोरी किये बैटरी को बरामदगी जप्ती कार्यवाही हेतु उन्हें लेकर गांव में गये थे जो दोनो आरोपी पुलिस की अभिरक्षा से मौका पाकर चलती गाड़ी को से दौडकर हथकड़ी सहित भाग गये थे जिसका घटना स्थल ग्राम सरईटोला थाना बागबहार क्षेत्र में पड़ने से पतासाजी करने पर आरोपियों का पता नहीं चलने से दिनांक 02/09/2024 को थाना बागबहार में आरोपियों विरुद्ध अपराध क्रमाक 121/2024 धारा 262 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी हेतु एक विशेष टीम गठित किया गया था, टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दबिश देकर दिनांक 15/09/2024 को फरार आरोपी महेन्द्र राम को उसके गांव सरईटोला से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम बहमा से पल्सर मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किये एक नग पुरानी बैटरी को अपने घर में छुपाकर रखना बताया तथा हथकड़ी को अपने गांव के जंगल में हाथ से निकाल कर छुपाकर रखना बताया आरोपी के मेमोरण्डम कथनानुसार चोरी के बैटरी एवं लोहे की हथकड़ी जंजीर सहित को दिनांक 15/09/2024 को जप्त किया गया है। *आरोपी महेंद्र राम उम्र 20 साल निवासी सरईटोला थाना बागबाहर* का कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से उसे दिनांक 15/09/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गौरव पांडेय, प्रधान आरक्षक 689 विनोद कुमार केरकेट्टा, आरक्षक 114 शिवचंद भगत, आर. शरद बेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।                

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि :- “पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सहित फरार मामले में चोरी के आरोपी महेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस मामले के अन्य फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है, फरार आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया गया
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान, बोले- जनता के फैसले के बाद बैठूंगा कुर्सी पर
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?