Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीशगढ़ के पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें , ईडी ने 50 से ज्यादा संपत्तियां की अटैच, भिलाई स्थित घर पर लगा नोटिस
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीशगढ़ के पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें , ईडी ने 50 से ज्यादा संपत्तियां की अटैच, भिलाई स्थित घर पर लगा नोटिस

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    छत्तीशगढ़ के पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें , ईडी ने 50 से ज्यादा संपत्तियां की अटैच, भिलाई स्थित घर पर लगा नोटिस

    रायपुर ।

     

    सौम्या चौरसिया पिछले 16 महीने से कोयला लेवी भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें 540 करोड़ रुपए के अवैध लेवी वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत यह संपत्तियां अटैच की हैं, जिन्हें बेनामी संपत्तियां बताया गया है।जेल में बंद पूर्व CM की उप सचिव सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें

    कोयला घोटाला और अवैध वसूली का मामला

    इस घोटाले में आरोप है कि कोयला परिवहन में अवैध वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था, जिससे प्राप्त धन का उपयोग विभिन्न संपत्तियों को खरीदने में किया गया। ED की जांच में कई बेनामी संपत्तियों का पता चला, जिन्हें सौम्या चौरसिया ने कथित तौर पर अपने नाम पर या किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर अर्जित किया था।जेल में बंद पूर्व CM की उप सचिव सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें ।

     

    कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल

    इस मामले में सौम्या चौरसिया के अलावा, सूर्यकांत तिवारी, कोल वॉशरी संचालक सुनील अग्रवाल, और आईएएस अधिकारी समीर बिश्नोई तथा रानू साहू भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया गया था।

    सौम्या चौरसिया की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी गई। इसके बाद, ED ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उनकी 50 से अधिक संपत्तियों को अटैच कर दिया। इनमें उनका भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट का मकान भी शामिल है, जहां ईडी ने अटैचमेंट का नोटिस भी लगा दिया है।

     

    कोयला घोटाले में 540 करोड़ की अवैध उगाही

    ED की जांच के अनुसार, इस घोटाले के तहत लगभग 540 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की गई थी। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया और जांच के बाद अब तक कई आरोपियों की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ
    Next Article *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सराईटोला के 22 छात्र-छात्राओं को एक साथ हुआ फुट प्वाइजनिंग , जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे रायगढ़ सांसद एवं पत्थलगांव विधायक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?