*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सराईटोला के 22 छात्र-छात्राओं को एक साथ हुआ फुट प्वाइजनिंग , जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे रायगढ़ सांसद एवं पत्थलगांव विधायक*

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सराईटोला हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग से 22 बच्चे बीमार हो गए । जैसे ही बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखे उन्हें तत्काल इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में लाया गया । बच्चों को अस्पताल में लाते ही जब डॉक्टरों ने बच्चों को चेक किया तब वहां बच्चों को खतरे से बाहर बताया गया , जिसके पश्चात हॉस्टल वार्डन संतुष्ट हुए ।
विद्यालय के 22 छात्र-छात्राओं के फूड प्वाइजनिंग की खबर सुनते ही वर्तमान रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया जी , पत्थलगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती गोमती साय जी , पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी , बीएमओ डॉक्टर जे• मिंज , नगर पंचायत सीएमओ जावेद खान एवं भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे एवं सभी बच्चों से उनका हाल-चाल जानकर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की ।

जब शिक्षकों से बच्चों की बीमारी का कारण पता किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ; बच्चों ने बासी रोटी खाई थी । जिसके कारण उन्हें फूड प्वाइजनिंग का सामना करना पड़ रहा है ।

एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा कि जल्द से जल्द इस गंभीर मामले में कार्रवाई की जाएगी एवं लापरवाही करने वाले व्यक्ति के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी…!!

आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन












अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
