Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* डड़गांव का फरार चल रहा कुख्यात बड़ा गौ-तस्कर एवं बड़ा आरोपी नसीब खान को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* डड़गांव का फरार चल रहा कुख्यात बड़ा गौ-तस्कर एवं बड़ा आरोपी नसीब खान को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 17, 2024No Comments7 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *डड़गांव का फरार चल रहा कुख्यात बड़ा गौ-तस्कर एवं बड़ा आरोपी नसीब खान को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा,*

    *आरोपी नसीब खान के विरूद्ध हत्या करने, अपहरण कर मारपीट करने जैसे 03 गंभीर अपराध पहले से दर्ज एवं 06 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है,*

    *नसीब खान के विरूद्ध पृथक से सिटी कोतवाली जशपुर एवं चौकी मनोरा में गौ-तस्करी के 04 अलग-अलग अपराध पूर्व से दर्ज,*

    *कुल 04 प्रकरणों में नसीब खान का ग्राम भभरी जंगल, कुजरी जंगल, बोरोकोना खरवाटोली एवं डड़गांव से कुल 77 गौ-वंश को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है,* 

    *नसीब खान अपने मजदूरों की सहायता से छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर गौ-तस्करी कराता है,* 

    *नसीब खान के विरूद्ध गौ तस्करी करने का सिटी कोतवाली जशपुर एवं चौकी मनोरा में अपराध क्र.145/24, 173/24, 182/24, 218/24 धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,*

     

    आरोपी का नाम:- नसीब खान उम्र 52 साल निवासी डड़गांव चौकी मनोरा थाना जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.)

    —–00——

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु अभियान चलाया जा रहा है एवं इस कार्य में सायबर सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है।

    ग्राम डड़गांव का बड़ा गौ-तस्कर नसीब खान उम्र 52 साल को जशपुर पुलिस ने मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल की मद्द से उसके ग्राम में दबिश देकर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पूछताछ में इसने अपने सहयोगियों के माध्यम से जशपुर जिले से मवेशी तस्करी कर झारखंड की ओर ले जाना बताया है।

    पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.06.2024 की रात्रि में मुखबीर से चौकी प्रभारी मनोरा को सूचना मिला कि बोरोकोना खरवाटोली जंगल में कुछ लोग गौ-वंष को तेजी से हाॅंकते एवं मारते पीटते ले जा रहे हैं, इस सूचना पर रात्रि में ही मनोरा पुलिस द्वारा दबिश देकर घेराबंदी किया जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात तस्कर पुलिस को आता देखकर रात्रि होने एवं घने जंगल का फायदा उठाकर वहां से भाग गये। पुलिस द्वारा मौके से 05 बैल, 07 गाय, 01 बाछा, 06 बछिया कुल 19 गौ-वंश को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 145/24 छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 26.07.2024 को थाना प्रभारी दुलदुला से ज्ञात हुआ कि थाना दुलदुला के अप.क्र. 52/24 धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 के गिरफ्तार आरोपी जसिम शाह निवासी साईंटांगरटोली, जैयुल खान निवासी साईंटांगरटोली ने अपने-अपने मेमोरंडम कथन में बताये है कि वे दिनांक 09.06.2024 की रात्रि में नसीब खान के साथ उसके मवेशियों को ग्राम बोरोकोना खरवाटोली क्षेत्र से मारते-पीटते क्रूरतापूर्वक तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस पार्टी के आने पर 19 नग मवेशियों को छोड़कर वहां से भाग गये।

     

    दूसरे प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.07.2024 के प्रातः में को मुखबीर से चौकी मनोरा को सूचना मिला कि ग्राम कुजरी की ओर से 02-03 व्यक्ति लगभग 15 मवेशियों को मारते-पीटते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, इसी दौरान अज्ञात गौ-तस्कर 15 नग गौ-वंश को छोड़कर डड़गांव पुलिया की आड़ लेकर जंगल की ओर भाग गये। चौकी मनोरा द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 173/24 छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 26.07.2024 को थाना प्रभारी दुलदुला से ज्ञात हुआ कि थाना दुलदुला के अप.क्र. 52/24 धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 के गिरफ्तार आरोपी जसिम शाह, जैयुल खान, सरवर आलम निवासी साईंटांगरटोली ने अपने-अपने मेमोरंडम कथन में बताये है कि वे दिनांक 07.07.2024 को नसीब खान के 15 नग मवेशियों को ग्राम कुजरी क्षेत्र से मारते-पीटते क्रूरतापूर्वक तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस पार्टी के आने पर 15 नग मवेशियों को छोड़कर वहां से भाग गये। इस प्रकरण में *संलिप्त बरगीडांड़ थाना रायडीह (झारखंड) के बडे़ मवेशी तस्कर हामिद खान उम्र 64 साल* को दिनांक 19.09.2024 को गिरफ्तार किया जा चुका है। *हामिद खान एवं नसीब खान दोनों बड़े मवेशी तस्कर* हैं, दोनों मिलकर काम करते रहे हैं।

    तीसरे प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.07.2024 की रात्रि लगभग 12ः20 बजे सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि भभरी जंगल होते हुये 02 व्यक्ति मवेशियों को मारते-पीटते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश दिया गया एवं 28 नग गौ-वंश को जप्त किया गया, अज्ञात आरोपी वहां से भाग गये, पुलिस द्वारा कुल 28 नग गौ-वंष को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 182/24 छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी नसीब खान ने बताया कि उक्त मवेशियों का मालिक वह स्वयं है, उक्त दिनांक की रात्रि में ही इसके मजदूर जसीम शाह एवं जैयुल खान दोनों निवासी साईंटांगरटोली ने इसके पास आकर बताया कि उसके मवेशियों को भभरी जंगल होते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे थे, उसी दौरान 01ः10 बजे पुलिस के आने पर वे 28 नग मवेशियों को जंगल में छोड़कर भाग गये।

    चौथे प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.09.2024 को चैकी मनोरा को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खरसोता की ओर से 02 व्यक्ति लगभग 15 मवेशियों को मारते-पीटते झारखंड की ओर ले जा रहे है एवं एक व्यक्ति अपने टाटा नेक्सन कार क्र. सी.जी. 14 एम.आर. 9868 में रेकी करते हुये जा रहा है, इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर मौके पर एक व्यक्ति *अकिल कुरैशी उम्र 30 साल निवासी गोविन्दपुर थाना जारी (झारखंड)* को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उसने उक्त *मवेशियों का मालिक नसीब खान को बताया जो अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया था।* मामले में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 218/14 छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ में नसीब खान ने उक्त मवेशियों का मालिक स्वयं को होना बताया है।

    नसीब खान का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है, इसके विरूद्ध थाना जशपुर में अप.क्र. 169/10 धारा 294, 323, 506 भा.द.वि. 3(1-10) एससी/एसटी एक्ट, अप.क्र. 131/12 धारा 365, 147, 506बी, 323 भा.द.वि., अप.क्र. 06/13 धारा 302, 120(बी), 147, 148, 149, 34 भा.द.वि. 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट पूर्व में दर्ज हो चुका है एवं 06 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

    उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशकर तिवारी, स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे, प्र.आर. 390 कृपासिंधु तिग्गा, प्र.आर. 377 आनंद श्रीवास्तव, आर. शोभनाथ सिंह का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है :- “पशु तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस का लगातार अभियान चल रहा है, भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा, आस-पास पशु तस्करी होने की सूचना सीधे मुझे देवें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।”

     

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जाली नोट का दुर्व्यापार करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?