Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली अत्यंत शातिर “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पत्थलगांव पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली अत्यंत शातिर “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पत्थलगांव पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली अत्यंत शातिर “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पत्थलगांव पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार,* 

    * बस के माध्यम से भाग रही गिरोह की 02 महिलायें बतौली से हुई गिरफ्तार,*

    *पुलिस की मुस्तैदी से 08 मंगलसूत्र भी बरामद,*

    *पत्थलगांव के दुर्गा विसर्जन में गई कुल 07 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र की चोरी हुई थी,*

    *सभी की रिपोर्ट पर अलग-अलग थाना पत्थलगांव में 304(2) भा.न्या.संहिता का अपराध दर्ज।* 

    *अपने आस-पास संदेहियों/बाहरी व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवें।*

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241017-WA0009.mp4

    ——00——

     

    दिनांक 12.10.2024 को एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल को सूचना मिला कि पत्थलगांव दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले में पहने हुये चैन को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है, इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ करने पर वहां के कुल 07 महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241017-WA0008.mp4

    एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव द्वारा तत्काल टीम बनाकर आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फूटेज को खंगाला गया जिसमें बच्चे पकड़े हुये कुछ महिलाओं द्वारा बड़े ही शातिराना तरीके से दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं का गले से चैन स्नेचिंग करती दिखी, पुलिस द्वारा सायबर सेल की मद्द से तत्काल कार्यवाही करते हुये वहां से कुल 08 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया एवं बस के माध्यम से भाग रही अन्य 02 महिलाओं का बतौली तक पीछा कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर उनसे चोरी किया हुआ कुल 08 नग मंगलसूत्र जप्त किया गया है।

     

    दुर्गा विसर्जन के दौरान चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 10 महिला सदस्यों (1) श्रीमती बसंती उम्र 42 साल (2) श्रीमती ललिता उम्र 23 साल (3) श्रीमती बसंती उम्र 29 साल (4) श्रीमती फूलसुंदरी उम्र 20 साल (5) श्रीमती कबूतरी उम्र 40 साल (6) श्रीमती राजमुनी उम्र 50 साल (7) श्रीमती मति बाई उम्र 40 साल (8) श्रीमती मिनी बाई उम्र 50 साल (9) श्रीमती सुहाना बाई उम्र 25 साल, (10) श्रीमती भारती गिरी उम्र 20 साल सभी निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर (छ.ग.) को पत्थलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

    उपरोक्त महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती है, इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना एवं पैसा चोरी करने की बात बताया गया है।

     

    उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, प्र.आर. 49 मिथलेष यादव, म.आर. पुष्पा पैंकरा, म.आर. सीमा बाई, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. तुलसी रात्रे का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “उपरोक्त सभी महिलायें कुसमी थाना क्षेत्र की निवासी हैं, बलरामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है, इन सभी महिलाओं का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है, आगे जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।”

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जाली नोट का दुर्व्यापार करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल पर प्रायमरी स्कूल में तत्काल हुई शिक्षकों की व्यवस्था
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?